Categories: देश

पंजाब पुलिस ने लॉरेंस गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 पिस्टल और कारतूस बरामद

Lawrence Gang: पंजाब के मोगा जिले में पुलिस की सीआइए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों से चार लोगों को गिरफ्तार किया. उनके पास से छह पिस्टल और बारह राउंड कारतूस बरामद हुए.

आरोपियों में से एक का संबंध पटियाला गैंग से है, जबकि अन्य तीन लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए हैं. इन गैंग्स ने मोगा जिले में कई लोगों से फिरौती भी मांगी है और वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जिसे पुलिस ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया. पुलिस अब इस मामले की कई पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों को भी दबोचा जा सके.

4 आरोपी मोगा जिले के निवासी

मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि सीआइए स्टाफ को एक सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई. गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी मोगा जिले के निवासी हैं. इनमें से एक, अर्शदीप सिंह है और इसका संबंध लक्की पटियाला गैंग से है. इस पर पहले से छह अलग-अलग धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं. अन्य तीन आरोपी, गुरप्रीत सिंह, गोबिंद सिंह और रामजोत सिंह, झंडेआना, फतेहगढ़ कोरोटाना और बीड राउके के निवासी हैं. इन तीनों पर भी पांच आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि वो इन सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी.

पुलिस इस मामले में और भी जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है ताकि इनके संगठनों के बारे में और तथ्य सामने आ सकें.

पुलिस के मुताबिक, इनके कई और साथी भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त हो सकते हैं, जिसे देखते हुए पुलिस इन आरोपियों से कई पहलुओं पर पूछताछ करेगी.

आईएएनएस

Recent Posts

लंगोटिया अंदाज, देसी ठहाके और पिछड़ों की आवाज, कैसे लालू यादव ने बिहार से दिल्ली तक की राजनीति बदल दी

लालू प्रसाद यादव ने भारतीय लोकतंत्र को देसी अंदाज और सामाजिक न्याय की भाषा दी.…

35 minutes ago

Target 243: क्षेत्रीय ‘बड़े भाई’ के बिना बिहार की सत्ता तक पहुंचने की बीजेपी की कोशिश

BJP Target 243 Bihar: स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करके, अपने सामाजिक आधार का विस्तार करके…

35 minutes ago

बख्तियारपुर के इंजीनियर ने कैसे बनाया बिहार का पावर ग्रिड? समझिए नीतीश कुमार की ‘इंजीनियर्ड पावर’ की कहानी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अक्सर ‘इंजीनियर्ड पावर’ कहा जाता है. बख्तियारपुर…

43 minutes ago

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

47 minutes ago