देश

बिहार: विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

Bihar Assembly By Elections: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने सोमवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी. भाजपा की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी जगह दी गई है.

इसके अलावा, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे और डॉ. राज भूषण निषाद जैसे चेहरे भी अपनी चुनावी रणनीतियों के साथ जनता के बीच जाएंगे। सभी स्टार प्रचारक भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे.

विनोद तावड़े समेत ये है स्टार प्रकारकों की लिस्ट

स्टार प्रचारकों की सूची में विनोद तावड़े, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, भीखूभाई दलसानिया, दीपक प्रकाश, राधा मोहन सिंह, संजय जायसवाल, गोपाल नारायण सिंह, मंगल पांडे, ऋतुराज सिन्हा, राजीव प्रताप रूडी, रवि शंकर प्रसाद, अश्विनी कुमार चौबे, डॉ. प्रेम कुमार, राज कुमार सिंह, सैयद शाहनवाज़ हुसैन, अमरेंद्र प्रताप सिंह, नितिन नबीन, तारकिशोर प्रसाद, रेनू देवी, नीरज कुमार बब्लू, संतोष सिंह, हरि साहनी, जनक चमार, केदार प्रसाद गुप्ता, नीतीश मिश्रा, विवेक ठाकुर, सुशील सिंह, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, भीम सिंह, अनिल शर्मा, मिथिलेश तिवारी, शिवेश राम, राजेश वर्मा का भी नाम शामिल है.

बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव

बता दें कि बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. भाजपा ने चार में से दो सीट तरारी और रामगढ़ सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा, इमामगंज में जीतन राम मांझी की पार्टी हम की दीपा मांझी और बेलागंज में जेडीयू उम्मीदवार मनोरमा देवी को भाजपा ने अपना समर्थन दिया है.

23 नवंबर को आएंगे नतीजे

उल्लेखनीय है कि उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है और 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं. मतदान 13 नवंबर को होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

आईएएनएस

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago