आस्था

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना क्यों माना जाता है शुभ, जानिए इससे जुड़ी मान्यताएं

Dhanteras 2024 Broom Importance: कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस साल धनतेरस गुरुवार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए बहुत शुभ होता है. इस दिन सोना-चांदी, बर्तन खरीदे जाते हैं. इसके अलावा इस दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा भी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन झाड़ू क्यों खरीदा जाता है और इससे जुड़ी मान्यताएं क्या हैं.

सुख-समृद्धि का कारक

हिंदू धर्म शास्त्रों में झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है. कहा जाता है कि आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए भी इस दिन झाड़ू खरीदना शुभ है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. झाड़ू को सुख-समृद्धि का कारक भी माना गया है. इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है.

बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

मान्यतानुसार, धनतेरस के दिन धनतेरस के दिन घर में झाड़ू लाने के बाद इस पर एक सफेद रंग का धागा बांध देना चाहिए. कहते हैं कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. साथ ही घर की आर्थिक तंगी भी दूर होती है और धन में स्थिरता आती है.

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2024: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

झाड़ू से जुड़े नियम

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर लाने के बाद उसे घर में फर्श पर लिटाकर रखना चाहिए. इस दिन घर में झाड़ू को खड़ा रखना अपशकुन माना जाता है. झाड़ू को हमेशा घर को कोने में छिपाकर रखना चाहिए.

धनतेरस के दिन भूल से भी झाड़ू में पैर नहीं लगाना चाहिए. इस संबंध में मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं. कहा जाता है कि झाड़ू का आदर करने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने का शुभ मुहूर्त

शास्त्रों में धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त का भी जिक्र किया गया है. ऐसे में धनतेरस के दिन दोपहर के बाद और सूर्यास्त से पहले ही झाड़ू खरीद लेना चाहिए. इस दिन सूर्यास्त के बाद झाड़ू खरीकर घर में लाना अशुभ माना गया है. धनतेरस के दिन प्रदोष काल से पहले झाड़ू खदीकर घर लाना शुभ होगा. धनतेरस के दिन प्रदोष काल का समय शाम 06 बजकर 06 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 37 मिनट तक है.

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2024: धनतेरस पर गाड़ी खरीदने का है प्लान, तो यहां जानें शुभ मुहूर्त

धनतेरस से जुड़ी और खबरें

Dipesh Thakur

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago