खालिस्तान समर्थक अमृतपाल
Action Against Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. अमतृपाल और उसके कई साथियों के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है. पहले खबर आई थी कि पुलिस ने अमृतपाल को हिरासत में ले लिया है लेकिन अभी तक वह फरार बताया जा रहा है. वहीं पुलिस ने उसके 6 साथियों को हिरासत में लिया है. पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक 5 टीमें अमृतपाल की तलाश में जुटी थीं. जानकारी के मुताबिक, राज्य की प्रमुख सड़कों पर नाकेबंदी कर दी गई है.
पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से हथियार और 2 गाड़ियां बरामद की हैं. अमृतपाल सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं, जिसमें से 2 हेट स्पीच के संबंधित है. सूत्रों के अनुसार, धर्मकोट के नजदीक महितपुर थाने के पास पुलिस ने अमृतपाल के साथियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, करीब 50 गाड़ियां अमृतपाल का पीछा कर रही थीं लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ वह नहीं लगा है. हालांकि, पुलिस ने उसके कई साथियों को दबोच लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी जारी है. पूरे ऑपरेशन पर पुलिस के अधिकारी कोई बयान देने से बचते नजर आए हैं.
पंजाब गृह मामलों और न्याय विभाग के मुताबिक, राज्य के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी SMS सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 18 मार्च से 19 मार्च तक निलंबित रहेंगी.
कुछ दिनों पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह को अमृतपाल सिंह ने जान से मारने की धमकी दी थी. ‘वारिस पंजाब दे’ के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने धमकी देते हुए कहा था कि जो इंदिरा के साथ हुआ वही आपके साथ भी कर सकते हैं. पंजाब फिल्मों के मशहूर एक्टर और एक्टिविस्ट संदीप सिंह उर्फ दीप सिद्धू की बरसी के दिन अमृतपाल सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए यह भड़काऊ बयान दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…
November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…
UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…
आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…
Israel Election 2026: इजराइल में चुनाव के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. नेतन्याहू…
डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बैंक…