Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, कई साथी हिरासत में, पंजाब में इंटरनेट बंद

पंजाब के कई शहरों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक 5 टीमें अमृतपाल की तलाश में जुटी हैं.

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल

Action Against Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. अमतृपाल और उसके कई साथियों के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है. पहले खबर आई थी कि पुलिस ने अमृतपाल को हिरासत में ले लिया है लेकिन अभी तक वह फरार बताया जा रहा है. वहीं पुलिस ने उसके 6 साथियों को हिरासत में लिया है. पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक 5 टीमें अमृतपाल की तलाश में जुटी थीं. जानकारी के मुताबिक, राज्य की प्रमुख सड़कों पर नाकेबंदी कर दी गई है.

पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से हथियार और 2 गाड़ियां बरामद की हैं. अमृतपाल सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं, जिसमें से 2 हेट स्पीच के संबंधित है. सूत्रों के अनुसार, धर्मकोट के नजदीक महितपुर थाने के पास पुलिस ने अमृतपाल के साथियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, करीब 50 गाड़ियां अमृतपाल का पीछा कर रही थीं लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ वह नहीं लगा है. हालांकि, पुलिस ने उसके कई साथियों को दबोच लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी जारी है. पूरे ऑपरेशन पर पुलिस के अधिकारी कोई बयान देने से बचते नजर आए हैं.

पंजाब में इंटरनेट बंद

पंजाब गृह मामलों और न्याय विभाग के मुताबिक, राज्य के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी SMS सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 18 मार्च से 19 मार्च तक निलंबित रहेंगी.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसा माहौल! पूर्व प्रधानमंत्री के घर पर चला बुलडोजर, भड़के इमरान खान ने कहा- बुशरा बीबी घर में थीं, ‘लंदन प्लान’ का है हिस्सा

कुछ दिनों पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह को अमृतपाल सिंह ने जान से मारने की धमकी दी थी. ‘वारिस पंजाब दे’ के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने धमकी देते हुए कहा था कि जो इंदिरा के साथ हुआ वही आपके साथ भी कर सकते हैं. पंजाब फिल्मों के मशहूर एक्टर और एक्टिविस्ट संदीप सिंह उर्फ दीप सिद्धू की बरसी के दिन अमृतपाल सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए यह भड़काऊ बयान दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital