क्या राजकुमार राव ने कराई है प्लास्टिक सर्जरी
Rajkummar Rao Photo Viral: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म ‘श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच अभिनेता, दिलजीत दोसांझ के हालिया कॉन्सर्ट से वायरल अपनी एक तस्वीर को लेकर भी सुर्खियां बटौर रहे हैं. तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है कि राजकुमार राव ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है. पर सच क्या है? क्या वाकई राजकुमार राव ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है? राजकुमार राव ने इन खबरों के बीच अपनी चुप्पी तोड़ी है और प्लास्टिक सर्जरी करवाने का सच फैंस को बताया है.
राजकुमार राव की उस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी बने है. अब हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि वो फोटो उनके जैसी बिल्कुल भी नहीं है. उन्होंने कहा, कि यह एक बहुत बड़ा प्रैंक था, क्योंकि इसमें मैं नहीं हूं. मुझे लगता है कि यह किसी का मजाक था.’ उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर नकली है और इसके साथ किसी ने छेड़छाड़ की है.
वायरल हो रही राजकुमार राव की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. फोटोज में राजकुमार का लुक काफी बदला सा लगा. वे बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं. ऐसे में नेटीजन्स दावा कर रहे हैं कि एक्टर ने अपने चेहरे की सर्जरी करवाई है. फोटोज पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा कि ‘फेस का शेप पूरी तरह से बदल गया है.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ‘चिंकू कुमार’. एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि ‘इसने भी औकात दिखा दी प्लास्टिक सर्जरी करवाके.
ये भी पढ़ें:Congress का प्रचार करने और PM Modi की आलोचना करने वाले Ranveer Singh के वीडियो का सच क्या है?
राजकुमार राव ने आगे कहा कि ‘लोगों को लगता है कि मैंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है इसलिए वो इस तस्वीर को देखने के बाद मेरी पुरानी तस्वीरें ढूंढने लगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. मैंने कई साल पहले फिलर्स कराए हैं, जिससे मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ सके.’ एक्टर ने आगे कहा, ‘करियर की शुरुआत में मुझे अपने लुक्स को लेकर लोगों के कमेंट सुनने पड़ते थे. इसलिए करीब 8 या 9 साल पहले मैंने फिलर्स करवाया था, जिससे मेरा लुक परफेक्ट लगे और मुझमें आत्मविश्वास आ सके.’
राजकुमार राव फिल्म श्रीकांत बोला में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में एक्टर इंडिन एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं. दिव्यांग होने की वजह से उन्हें आगे की पढ़ाई करने की इजजात नहीं होती है. फिल्म में राजकुमार राव के एक्टिंग की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि ये फिल्म इसी साल 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…
Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…
Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…
MS Dhoni IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2027 में खेलने को लेकर बड़ा…
'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…
Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…