देश

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी का निमंत्रण स्वीकारा, पहलगाम आतंकी हमले पर कहा- दोषियों को सजा मिलनी चाहिए

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार, 5 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की और कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बातचीत में राष्ट्रपति पुतिन ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में रूस की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने इस हमले को घिनौना बताते हुए कहा कि इसके जिम्मेदार आतंकियों और उनके समर्थकों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए.

विजय दिवस की दी शुभकामनाएं

इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी पुतिन को विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं और साल के अंत में भारत में प्रस्तावित वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने का न्योता दिया, जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया है. क्रेमलिन ने भी इस बात की पुष्टि की है.

दोनों नेताओं ने इस बातचीत में भारत-रूस संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया और कहा कि दोनों देशों की दोस्ती बाहरी दबावों से प्रभावित नहीं होती है और लगातार आगे बढ़ रही है.

पहलगाम आतंकी हमला

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसारन घाटी में ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ नाम के आतंकी संगठन ने 26 लोगों की जान ले ली थी. मारे गए लोगों में अधिकांश पर्यटक थे. यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे भयावह माना जा रहा है.

इस नृशंस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए. भारत ने न सिर्फ सिंधु जल संधि को निलंबित किया बल्कि अटारी-वाघा बॉर्डर को भी बंद कर दिया. इसके अलावा बगलिहार डैम से पाकिस्तान की ओर जाने वाला पानी रोका गया और किशनगंगा प्रोजेक्ट को लेकर भी सख्त कदम उठाने की योजना है.

भारत ने पाकिस्तान पर तीन बड़े प्रतिबंध एक ही दिन में लगाए:

  • पाकिस्तान से आने वाले या उसके रास्ते से गुजरने वाले सभी सामानों के आयात और पारगमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया.
  • सभी पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों को भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश करने से रोक दिया गया.
  • भारत ने पाकिस्तान के साथ डाक सेवाएं भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दीं.

ये भी पढ़ें- क्या पक रहा है? PM मोदी से मिले NSA अजीत डोभाल, 48 घंटे में हुई दूसरी मुलाकात


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

1 minute ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

12 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

17 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

30 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

57 minutes ago