उत्तर प्रदेश के बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद प्रशासन बुलडोजर एक्शन की तैयारी करता हुआ दिख रहा है. खबर है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने बहराइच में 20 मुस्लिमों के घरों और तीन हिंदूओं के घरों पर अवैध निर्माण को लेकर नोटिस चस्पा किया है. 17 अक्टूबर को हुई हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ये नया अपडेट आया है.
13 अक्टूबर, 2024 की शाम को बहराइच जिले के रेहुआ मंसूर गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक तनाव और हिंसा भड़क उठी. बताया जा रहा है कि राम गोपाल नामक व्यक्ति ने जुलूस में शामिल होते हुए दूसरे समुदाय के एक घर की छत पर चढ़कर नारेबाजी की और वहां भगवा झंडा फहराया. आरोप है कि उसने पहले से लगे एक झंडे को भी हटाकर उसकी जगह अपना झंडा लगा दिया. इस घटना के बाद राम गोपाल को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई.
हत्या के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद और अन्य लोगों के घरों पर प्रशासन द्वारा नोटिस चिपकाया गया, जिसमें यह बताया गया कि उनके मकान ‘अवैध’ रूप से बनाए गए हैं. नोटिस में यह भी कहा गया कि ये मकान ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क के केंद्रीय बिंदु से 60 फीट के भीतर बने हुए हैं, जो नियमों के विरुद्ध है. मकान मालिकों से तीन दिनों के भीतर निर्माण से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने या अवैध निर्माण को स्वयं हटाने का आदेश दिया गया. ऐसा न करने पर प्रशासन की ओर से पुलिस की मदद से मकान गिराने की चेतावनी दी गई और खर्च की वसूली भी मालिकों से करने की बात कही गई.
17 अक्टूबर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. मुठभेड़ के दौरान सरफराज़ और मोहम्मद तालीम नाम के दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी नेपाल भागने की योजना बना रहे थे, लेकिन नेपाल सीमा के पास पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. हांडा बसेहरी नहर के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई.
फिलहाल, 13 अक्टूबर की हिंसा के आरोपियों के घरों पर बुलडोज़र कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है. यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अपराध के बाद आरोपियों के घरों पर होती देखी गई है. हालांकि, हाल ही में 1 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर सख्त टिप्पणी की थी और स्पष्ट किया था कि किसी आरोपी के खिलाफ बदले की भावना से ऐसा नहीं किया जा सकता.
ये भी पढ़ें- ‘नारी शक्ति के आशीर्वाद ने मुझे हमेशा देश-सेवा के लिए प्रेरित किया…’, आदिवासी महिला से 100 रुपये मिलने पर PM Modi
-भारत एक्सप्रेस
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…