देश

कतर ने भारतीय नागरिक से जब्त की गईं गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियों को लौटाया, विदेश मंत्रालय ने एक्स पर दी जानकारी

कतर ने बिना अनुमति के धार्मिक प्रतिष्ठान चलाने के मामले में भारतीय नागरिक से सिख धर्म के पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की दो प्रतियों को जब्त कर लिया था. जिसके बाद भारत सरकार ने कतर सरकार के सामने इस मुद्दे को उठाया था. अब कतर के अधिकारियों ने बुधवार (28 अगस्त) को दोहा स्थित भारतीय दूतावास को जब्त की गईं गुरु ग्रंथ साहिब की दोनों प्रतियों को वापस कर दिया है.

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “कतर के अधिकारियों ने आज दोहा स्थित हमारे दूतावास को गुरु ग्रंथ साहिब (दो सरूप) सौंप दिए हैं, जो एक भारतीय नागरिक से लिए गए थे. यह मामला बिना अनुमति के धार्मिक प्रतिष्ठान चलाने से जुड़ा है. हम इसके लिए कतर सरकार का आभार व्यक्त करते हैं. हम कतर या अन्य देशों में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों से भी अपील करते हैं कि वे सभी मामलों में स्थानीय कानूनों और नियमों का ईमानदारी से पालन करें.”

यह भी पढ़ें- बलात्कारियों को मौत की सजा के लिए विधानसभा में पारित करेंगे विधेयक: ममता बनर्जी

भारत ने कतर सरकार के समक्ष उठाया था मुद्दा

बता दें कि 23 अगस्त को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कतर के अधिकारियों द्वारा जब्त गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियों को वापस करने की सिख समुदाय की मांगों की रिपोर्टों का उल्लेख किया था. उन्होंने कहा था कि भारत सरकार ने कतर के साथ इस मामले को उठाया है और दोहा में भारतीय दूतावास ने सिख समुदाय को घटनाक्रम के बारे में सूचित किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

14 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

48 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago