पावेल डुरोव.
लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव को फ्रांसीसी पुलिस की हिरासत से बुधवार (28 अगस्त) को रिहा कर दिया गया है. टेलीग्राम पर कथित तौर पर आपराधिक गतिविधि फैलाने सहित कई आरोपों में डुरोव को बीत 24 अगस्त को पेरिस के ले बोरगेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था.
डुरोव पर आरोप है कि वह टेलीग्राम पर आपराधिक गतिविधियों को रोकने में असफल रहे हैं. हालांकि, कंपनी ने कहा था कि वह यूरोपियन यूनियन के सभी नियमों का पालन करते हैं, ‘डिजिटल सर्विसेज एक्ट’ का भी.
पेरिस अभियोजक के कार्यालय के एक बयान में कहा गया है, ‘एक जांच न्यायाधीश ने पावेल डुरोव की पुलिस हिरासत को समाप्त कर दिया है और उन्हें पहली उपस्थिति और संभावित अभियोग के लिए अदालत में लाया गया है.’
ये भी पढ़ें: क्या Telegram के सीईओ Pavel Durov की गिरफ्तारी के पीछे इस महिला का है हाथ? मोसाद एजेंट होने की है चर्चा
डुरोव के खिलाफ अन्य आरोपों में कहा गया है कि उनके मैसेजिंग प्लेटफॉम का उपयोग बाल यौन शोषण सामग्री और मादक पदार्थों की तस्करी, धोखाधड़ी और संगठित अपराध लेनदेन के लिए किया जा रहा है. इसके अलावा टेलीग्राम ने कानून द्वारा आवश्यक होने पर जांचकर्ताओं के साथ जानकारी या दस्तावेजों को साझा करने से इनकार कर दिया था.
14 अगस्त 2013 को पावेल और उनके भाई ने टेलीग्राम की स्थापना की, जो यूजर्स की गोपनीयता को केंद्र में रखकर बनाया गया ऐप है. निकोलाई ने इसका एन्क्रिप्शन डिजाइन किया. ऐप ने बड़े ग्रुप्स के गठन की भी अनुमति दी, जिससे वर्तमान में एक समूह में 2,00,000 तक सदस्य हो सकते हैं.
टेलीग्राम यूजर्स के लिए कई डिवाइस के साथ सिंक भी करता है. इन सुविधाओं ने इसे वॉट्सऐप जैसे ऐप पर बढ़त दिलाई. तब से टेलीग्राम दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया ऐप में से एक बन गया है.
इसकी सफलता की बदौलत डुरोव अब एक अरबपति हैं. उनके पास फ्रांस और यूएई की नागरिकता भी है और यह स्पष्ट नहीं है कि उनके पास अभी भी रूसी नागरिकता है या नहीं. मालूम हो कि पावेल डुरोव को अक्सर ‘रूस का मार्क जुकरबर्ग’ कहा जाता है. इस टेलीग्राम ऐप के लगभग 900 मिलियन सक्रिय यूजर्स हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…