Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कतर ने भारतीय नागरिक से जब्त की गईं गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियों को लौटाया, विदेश मंत्रालय ने एक्स पर दी जानकारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “कतर के अधिकारियों ने आज दोहा स्थित हमारे दूतावास को गुरु ग्रंथ साहिब (दो सरूप) सौंप दिए हैं, जो एक भारतीय नागरिक से लिए गए थे.

Guru Granth Sahib

रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार

कतर ने बिना अनुमति के धार्मिक प्रतिष्ठान चलाने के मामले में भारतीय नागरिक से सिख धर्म के पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की दो प्रतियों को जब्त कर लिया था. जिसके बाद भारत सरकार ने कतर सरकार के सामने इस मुद्दे को उठाया था. अब कतर के अधिकारियों ने बुधवार (28 अगस्त) को दोहा स्थित भारतीय दूतावास को जब्त की गईं गुरु ग्रंथ साहिब की दोनों प्रतियों को वापस कर दिया है.

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “कतर के अधिकारियों ने आज दोहा स्थित हमारे दूतावास को गुरु ग्रंथ साहिब (दो सरूप) सौंप दिए हैं, जो एक भारतीय नागरिक से लिए गए थे. यह मामला बिना अनुमति के धार्मिक प्रतिष्ठान चलाने से जुड़ा है. हम इसके लिए कतर सरकार का आभार व्यक्त करते हैं. हम कतर या अन्य देशों में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों से भी अपील करते हैं कि वे सभी मामलों में स्थानीय कानूनों और नियमों का ईमानदारी से पालन करें.”

यह भी पढ़ें- बलात्कारियों को मौत की सजा के लिए विधानसभा में पारित करेंगे विधेयक: ममता बनर्जी

भारत ने कतर सरकार के समक्ष उठाया था मुद्दा

बता दें कि 23 अगस्त को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कतर के अधिकारियों द्वारा जब्त गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियों को वापस करने की सिख समुदाय की मांगों की रिपोर्टों का उल्लेख किया था. उन्होंने कहा था कि भारत सरकार ने कतर के साथ इस मामले को उठाया है और दोहा में भारतीय दूतावास ने सिख समुदाय को घटनाक्रम के बारे में सूचित किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital