पुलिस की गिरफ्त में तीनो बदमाश
-सूरज यादव
Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बछरावां व सर्विलांस/एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है. एटीएम कार्ड बदलकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 शातिर अपराधी को मुठभेड़ में गोली मार दी है. तीनों के पैर में गोली लगने के कारण अस्पताल में इलाज जारी है. रायबरेली पुलिस ने ये कार्रवाई ऑपरेशन लंगड़ा के तहत की है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध असलहा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार व नगदी बरामद की है. शातिर बदमाश प्रतापगढ़ व प्रयागराज के रहने वाले है.
घटना को लेकर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जानकारी दी कि मुठभेड़ बछरावां थाना क्षेत्र के हरदोई शारदा नहर के पास हुई. मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी. इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिसका इलाज जारी है. राघवेन्द्र यादव, रवि यादव और रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
ऐसे देते थे घटना को अंजाम
पुलिस ने बताया कि पकड़े गये अपराधियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह लोग कार से जनपद सुल्तानपुर, उन्नाव, प्रयागराज, प्रतापगढ तथा रायबरेली में गाड़ी लेकर घूमते रहते थे और एटीएम के आसपास रेकी करते रहते थे. वह खासकर बुजुर्गों को मदद के नाम पर निशाना बनाते थे. एसपी ने बताया कि एटीएम पर जो भी बुजुर्ग महिला, पुरुष रुपये निकालने आते थे उनकी मदद करने के बहाने से उनके एटीएम का पिन की जानकारी कर लेते थे और फिर उनका जिस बैंक का एटीएम होता था उसी बैक का दूसरा एटीएम दे देते थे और यह कहते हुए वापस कर देते थे कि एटीएम नहीं चल रहा है. बाद में आना और फिर सही एटीएम से बाद में खुद पैसा निकाल लेते थे.
इसके अलावा सुनसान जगह रात्रि में मौका पाकर एटीएम बैंक से पैसा निकालकर जाने वाले व्यक्तियों का पीछा करके टप्पेबाजी व छिनैती व लूट की घटना को भी अंजाम देते थे. इन घटनाओं को अंजाम देकर ये लोग अपने साथियों के साथ गाड़ी में बैठकर फरार हो जाते थे. इतना ही नही ये लोग एक डिवाइस को अपने साथ रखते हैं जिसे मौका पाकर एटीएम मशीन से रुपये निकलने वाली जगह पर लगा देते थे, जिससे जब कोई व्यक्ति रुपये निकालने जाता था तो उसका रुपया एटीएम मशीन से बाहर न आकर डिस्पेंसर में ही फंस जाता था. जब व्यक्ति को यह लगता है कि रुपया नहीं निकल रहा है तो वह चला जाता था तो बदमाश उसके जाते ही एटीएम मशीन में फंसा हुआ रुपया बड़ी आसानी से निकाल लेते थे. इन लोगों के खिलाफ तमाम शिकायतें मिली हैं.
पुलिस टीम ने ये किया बरामद
पुलिस ने बदमाशों के पास से 3 अवैध देशी तमंचा, 3 जिंदा कारतूस व 3 खाली खोखा कारतूस व एक मारुती कार वाहन संख्या UP32NT7984 तथा 24,000/-नगद ,आधार कार्ड, पैन कार्ड व 1 उप निरीक्षक का परिचय पत्र भी बरामद किया है.
-भारत एक्सप्रेस
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…
Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…
SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…