Categories: देश

CM के इस्तीफे के ऐलान पर बोले राघव चड्ढा- ‘दिल्ली की जनता अपने हाथ में लिखेगी कि मेरा केजरीवाल ईमानदार है…’

Raghav Chadha on Kejriwal Resignation: शराब घोटाले में जमानत मिलने के दो दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की. केजरीवाल के इस फैसले पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अग्निपरीक्षा देने का फैसला किया है. 2025 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता उस चुनाव के माध्यम से अपने मुख्यमंत्री को ईमानदार घोषित करेगी.

मुख्यमंत्री अग्नि परीक्षा से गुजरने के लिए तैयार

मीडिया से रूबरू आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा,”मुख्यमंत्री जी अग्निपरीक्षा से गुजरने के लिए तैयार हैं। अब यह दिल्ली की जनता के हाथ में है कि वह ईमानदार हैं या नहीं. अरविंद केजरीवाल ने 2020 में काम के नाम पर वोट मांगे थे और कहा था कि अगर मैंने काम किया है तो मुझे वोट दें, अगर मैंने काम नहीं किया है तो मुझे वोट न दें. आज उन पर आरोप लगाए गए, मुख्यमंत्री ने अग्निपरीक्षा देने का फैसला किया है.”

‘मेरा केजरीवाल ईमानदार है…’

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की जनता ‘आप’ को वोट देकर मुख्यमंत्री को ईमानदार घोषित करेगी और आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता अपने मुख्यमंत्री को ईमानदार घोषित करेगी. जैसे फिल्म दीवार में अमिताभ बच्चन के हाथ में लिखा था ठीक उसके उलट दिल्ली की जनता अपने हाथ में लिखेगी. मेरा केजरीवाल ईमानदार है.”

यह भी पढ़ें: Delhi: आम आदमी पार्टी मुख्यालय से अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान- 2 दिन बाद मैं CM पद से इस्तीफा दूंगा

वहीं, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने ईमानदारी और सम्मान हासिल किया है. उन पर जो इल्जाम लगे हैं इसके बाद वह जनता की अदालत में जाएंगे और फैसला जनता के हाथ में है.”

चुनाव के बाद सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा: केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंच से कहा कि मैं 2 दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं और मैं तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती है. मैं हर घर और गली में जाऊंगा और जब तक जनता का फैसला नहीं मिल जाता, केजरीवाल ईमानदार है, तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा.

आज से कुछ महीने बाद दिल्ली में चुनाव है, मैं जनता से अपील करना चाहता हूं अगर आपको लगता है कि केजरीवाल ईमानदार है, मेरे पक्ष में वोट दे देना, अगर आपको लगता है केजरीवाल गुनहगार है तो मुझे वोट मत देना. अगर आप मुझे वोट देकर जिताएंगे और आप कहेंगे कि केजरीवाल ईमानदार है, तो चुनाव के बाद में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा. उससे पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा.

यह भी पढ़ें: ‘दिल्ली में तुरंत चुनाव कराए जाएं, जनता बताएगी केजरीवाल ईमानदार है..’, इस्‍तीफा के ऐलान से जुड़ी CM की 10 बड़ी बातें

आईएएनएस

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

56 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

1 hour ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago