Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi: आम आदमी पार्टी मुख्यालय से अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान- 2 दिन बाद मैं CM पद से इस्तीफा दूंगा

अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के दो दिन बाद आज दिल्ली में अपनी पार्टी के मुख्यालय से ऐलान किया— मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं..और मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक कि जनता ये फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल ईमानदार है.

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो).

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यालय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा— ‘मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दूंगा.’

बता दें कि केजरीवाल दिल्ली शराब नीति ‘घोटाला’ मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के दो दिन बाद रविवार सुबह (15 सितंबर को) दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पहुंचे. वहां अपने करीबी नेताओं से मुलाकात करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भारी संख्या में जुटे समर्थकों को संबोधित किया.

उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा, ‘साथियों..मैंने हमेशा ईमानदारी से काम किया. दिल्ली की जनता ने मुझे अपार जनादेश दिया था. मैं आज कहता हूं कि दो दिन के बाद मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं…और मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल ईमानदार है.’

Arvind Kejriwal
दिल्ली के सीएम बोले- ‘आज से दो दिन के बाद मैं CM पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं.’

अरविंद केजरीवाल ने अपने साथी नेताओं के रिहा होने की उम्मीद जताते हुए आगे कहा, “हमारे साथी सतेंद्र जैन, अमानतुल्ला खान भी जल्दी जेल से बाहर आएंगे. दिल्ली के लोगों ने हमारे लिए प्रार्थना की, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं.”

केजरीवाल ने कहा, “साथियों.. मुझे किस तरह जेल में डाला गया था..आप भूले नहीं होंगे. मैंने तिहाड़ जेल में कई किताबें पढ़ी थीं. जिनमें- रामायण, गीता…और सरदार भगतसिंह की जीवनी प्रमुख थीं. मैं अपने साथ भगत सिंह की जेल डायरी लाया हूं. उनकी डायरी को अच्छे से पढ़ा.’

यह भी पढ़िए: ‘पिंजरे में बंद तोते की धारणा को दूर करे सीबीआई’, केजरीवाल को जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital