देश

DJ के तेज साउंड से ब्रेन हेमरेज का शिकार हुआ शख्स, CT Scan में दिखा- सिर की नस फटने से हुई थी ब्लड क्लॉटिंग

यदि आप भी तेज आवाज में डीजे बजाते हैं, तो सावधान रहें! डीजे के तेज साउंड से लोगों की जान पर बन आ रही है. डीजे का साउंड बहुत ज्‍यादा होने से लोगों को बहरापन और हार्ट अटैक का खतरा होता है, इसके अलावा आप ब्रेन हेमरेज के भी शिकार हो सकते हैं.

छत्तीसगढ़ में 40 साल का एक शख्‍स DJ के तेज साउंड से ब्रेन हेमरेज का शिकार हो गया. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर ने जब शख्‍स का सीटी स्कैन कराया, तो रिपोर्ट में पाया कि शख्‍स के सिर के पिछले हिस्से का नस फटने से ब्लड क्लॉटिंग हुई थी.

डॉक्टर ने कहा- मरीज के सिर का जो हाल हुआ, वो बड़ा दुखदायी है. सामान्यत: ऐसा हाई ब्लड प्रेशर, एक्सीडेंट व मारपीट की घटना में होता है. हालांकि, शख्‍स के परिजनों द्वारा ऐसी कोई घटना न होने की बात कही. परिजनों का कहना था कि डीजे तेज आवाज में बज रहा था, जिसकी आवाज से उसे चक्‍कर आए और उल्टियां होने लगीं.

CT scan of patient Sanjay Jaiswal

चक्कर और उल्टी आने पर कराया गया था अस्‍पताल में भर्ती

दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य के उत्तरी हिस्से में स्थित बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल निवासी संजय जायसवाल (40) को चक्कर आने और उल्टी की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसका सीटी स्कैन कराया गया. उसके बाद ईएनटी विभाग के डॉक्‍टर शैलेंद्र गुप्ता ने जब सीटी स्कैन की रिपोर्ट देखी तो पाया युवक के सिर के पिछले हिस्से का नस फट गया था, जिससे ब्लड क्लॉटिंग हुई थी.

डॉक्‍टर शैलेंद्र गुप्ता ने संजय जायसवाल से उसके कुछ दिन पहले की दिनचर्या और बीमारी के बारे में पूछा तो उसने ऐसी कोई बीमारी न होने की बात बताई. उसे बीपी की शिकायत भी नहीं थी. अस्पताल में भी उसका बीपी नॉर्मल था. मगर, सीटी स्‍कैन रिपोर्ट डराने वाली थी.

आखिर में डॉक्‍टर ने ये माना कि डीजे की तीव्र ध्वनि के कारण ही संजय जायसवाल का ये हाल हुआ होगा. उन्‍होंने संजय के ब्रेन हेमरेज का शिकार होने की संभावना जताई. और, उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago