देश

Rajasthan Election: गहलोत के फैसले से नाराज हुए राहुल गांधी, बैठक में जमकर हुई कहासुनी, सोनिया गांधी ने कराया शांत

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं, लेकिन कांग्रेस अभी तक अपने उम्मीदवारों के नामों पर सहमति नहीं बना पाई है. जिसको लेकर दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है. जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया जा रहा है. सोमवार (30 अक्टूबर) को हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राहुल गांधी के बीच कहासुनी की खबरें भी आ रही हैं.

राहुल गांधी ने जताई नाराजगी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में अशोक गहलोत और राहुल गांधी के बीच कहासुनी होने के बाद सोनिया गांधी को दखल देना पड़ा. उन्होंने इशारों में दोनों नेताओं को शांत कराया. राहुल गांधी की नाराजगी की वजह ये है कि अशोक गहलोत को पता होने के बाद भी शीर्ष नेतृत्व को इसकी जानकारी नहीं दी कि राज्य में एंटी इन्कमबेंसी की लहर चल रही है. राहुल गांधी का कहना है कि तीन महीने पहले तक अशोक गहलोत कह रहे थे कि सब कुछ ठीक चल रहा है. ऐसे में अब विरोध की खबरें कैसे आने लगी हैं.

105 सीटों पर नहीं हुई प्रत्याशियों की घोषणा

बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस अब तक सिर्फ 95 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. अभी भी 105 सीटों पर नामों की घोषणा करना बाकी है. जिसको लेकर मंथन किया जा रहा है. बैठक में 70-75 नामों को फाइनल कर लिया गया है. हालांकि इसी बीच राहुल गांधी अशोक गहलोत से इसलिए खफा हो गए हैं क्योंकि सीएम अपने करीबियों को टिकट दिलाने के लिए रस्साकशी कर रहे हैं. गहलोत का कहना है कि उन्हें ही टिकट दिए जाने की पैरवी की जा रही है, जिन्होंने 2020 में सरकार को गिरने से बचाया था. जिसमें पार्टी की तरफ से दूसरी लिस्ट में 5 निर्दलीय को भी उम्मीदवार बनाया गया है.

यह भी पढ़ें- Nano Plant Case: टाटा ग्रुप को नैनो प्लांट केस में मिली बड़ी जीत, ममता सरकार भरेगी 766 करोड़ का हर्जाना

इसलिए नाराज हुए राहुल गांधी

माना जा रहा है कि चुनाव की आखिरी घड़ी में आलाकमान हद से ज्यादा बातें गहलोत पर नहीं थोपना चाहता है. इसके बाद भी राहुल गांधी ने गहलोत के तमाम तर्कों के देने के बाद भी तीखे सवाल पूछ लिए. राहुल गांधी के मुताबिक, मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्रीय नेतृत्व को ये कहकर भरोसे में लिया था कि राज्य में सरकार विरोधी लहर जैसी कोई बात नहीं है. कुछ विधायकों से जनता नाराज है, वो भी सिर्फ कुछ सीटों पर ऐसा है.

स्थानीय नेता कर रहे विरोध

चुनाव के नजदीक आने और निर्दलीय को टिकट देने का विरोध स्थानीय नेता कर रहे हैं. जिसमें दौसा जिले की महुवा सीट से गहलोत के दबाव बनाने पर ओम प्रकाश हुड़ला को टिकट दिया गया. जिसको लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. इसके अलावा पार्टी ने जिन विधायकों का टिकट काट दिया है, वो भी खुली चेतावनी दे रहे हैं.

एंटी इन्कमबेंसी के बारे में नहीं दी जानकारी

इन्हीं सब वजहों से राहुल गांधी ने बैठक में अशोक गहलोत को उनकी बातें याद दिलाते हुए सवाल किए. राहुल गांधी ने कहा कि ” आप 3 महीने पहले बोल रहे थे कि सरकार के खिलाफ नाराजगी नहीं है. फिर भी ऐसी खबरें क्यों आ रही हैं? अगर ऐसा था तो जिन सीटों पर नाराजगी थी, वहां पर नए लोगों को मौका क्यों नहीं दिया गया?

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

6 minutes ago

पीएम मोदी ने झारखंड के खूंटी में सात लोगों की मौत पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…

59 minutes ago

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने दीं धनतेरस की शुभकामनाएं

धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…

2 hours ago