देश

“जितनी आबादी, उतना हक”, राहुल गांधी ने की मांग तो खिलाफ हो गए कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी

Bihar Caste Census: बिहार सरकार ने 2 अक्टूबर को जातीय जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं. इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जितनी आबादी, उतना हक ये हमारा प्रण है. अब उन्हीं की पार्टी के बड़े नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अवसर की समानता कभी भी परिणामों की समानता के समान नहीं होती. ‘जितनी आबादी उतना हक’ का समर्थन करने वाले लोगों को पहले इसके परिणामों को पूरी तरह से समझना होगा. अंततः इसकी परिणति बहुसंख्यकवाद में होगी.

बता दें कि राहुल गांधी काफी समय से जातीय जनगणना की मांग करते आ रहे हैं. सोमवार को जब बिहार सरकार ने जातीय जनगणना के आंकड़े जारी किए तो राहुल गांधी ने कहा कि जितनी आबादी उतना हक ये हमारा प्रण है. अब इसी के बाद अभिषेक मनु सिंघवी ने राहुल गांधी के खिलाफ बयान दिया है.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर की थी मांग

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार की जातिगत जनगणना से पता चला है कि वहां OBC + SC + ST 84% हैं. केंद्र सरकार के 90 सचिवों में सिर्फ 3 OBC हैं, जो भारत का मात्र 5 फीसदी बजट संभालते हैं. इसलिए भारत के जातिगत आंकड़े जानना जरूरी है. जितनी आबादी, उतना हक ये हमारा प्रण है.

यह भी पढ़ें: 2024 के चुनावी रण पर कितना असर डालेंगे जातीय आंकड़े? जानिए 1931 के बाद बिहार में कैसे बदला गणित

सीएम नीतीश ने क्या कहा?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सर्वेक्षण से न केवल जातियों का पता चला, बल्कि सभी की आर्थिक स्थिति के बारे में भी जानकारी मिली. बिहार के सीएम ने कहा, “गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना के आंकड़े जारी हो गए हैं.

उन्होंने कहा, ”विधानमंडल में जाति आधारित गणना का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. बिहार विधानसभा के सभी 9 दलों की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से जाति आधारित जनगणना कराएगी और इसकी मंजूरी दे दी गई.” इस आधार पर, राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से जाति आधारित जनगणना की है. ”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में होने वाली जाति आधारित जनगणना को लेकर जल्द ही बिहार विधानसभा के 9 दलों की बैठक बुलाई जाएगी और उन्हें जाति आधारित जनगणना के नतीजों से अवगत कराया जाएगा. अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने कहा, “अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01 प्रतिशत है, सामान्य वर्ग 15.52 प्रतिशत है और अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) 27 प्रतिशत है.”

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago