खेल

Asian Games India vs Nepal: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, नेपाल को 23 रनों से हराया, जमकर गरजा यशस्वी का बल्ला

Asian Games 2023 India vs Nepal: चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 में पुरुष क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने नेपाल को 23 रनों से हरा दिया. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 49 गेंद में 100 रनों की पारी खेली. इस दौरान जायसवाल ने 7 छक्के और 8 चौके लगाये. ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम ने नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है.

भारत ने नेपाल को 23 रनों से हराया

हांगझोऊ स्थित झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट फील्ड में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का ये निर्णय सही साबित हुआ. भारत ने नेपाल के सामने 202 रन का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में उतरी नेपाल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन ही बना सकी और टीम को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

यशस्वी जायसवाल ने बरपाया कहर

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बेहतरीन शुरुआत की. ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ शुरुआत से ही लय में दिखे. सातवें ओवर में यशस्वी ने 22 गेंद में अपना फिप्टी पूरा किया. भारत का पहला विकेट नौवें ओवर के पांचवी गेंद पर 103 रन के स्कोर पर ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में गिरा. उन्होंने 23 गेंद में 25 रन बनाए. इस दौरान वे 4 चौके लगाए. वहीं, दूसरी ओर यशस्वी का बल्ला चलता.

ये भी पढ़ें- Asian Games Cricket: क्वार्टरफाइनल का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे भारत और पाकिस्तान के मैच, देखे पूरी लिस्ट

पहला विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा मैदान पर आए लेकिन वे कुछ खास नहीं कर सके और दस गेंद में दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें सोमपाल कामी ने बोल्ड कर दिया. तिलक वर्मा के आउट होने के बाद जितेश शर्मा आए और उन्होंने 4 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने 49 गेंद में 100 रन बनाकर आउट हुए. गायकवाड़ के बाद शिवम दुबे ने 25 रन और रिंकू सिंह ने 15 गेंद में 37 रन बनाकर नाबाद लौटे. टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 202 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया.

नेपाल की सधी हुई शुरुआत

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने चौथे ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया. आशिफ शेख ने 6 गेंद में दस रन बनाकर आउट हो गए. आवेश खान की गेंद पर विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों वे कैच आउट हो गए. नेपाल का विकेट निरंतर अंतराल पर गिरता रहा. दीपेंद्र सिंह ने सर्वाधिक 32 रन बनाए. इसके अलावा कुशल मल्ला और संदीप जोरा ने 29-29 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए.

किन खिलाड़ियों ने चटकाया विकेट

नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ने दो विकेट और सोमपाल कामी और संदीप लामिछाने ने एक-एक विकेट लिए. वहीं भारत की ओर से आवेश खान और रवि विश्नोई ने 3-3 विकेट लिए और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए. जबकि, रविश्रीनिवासन साई किशोर ने एक विकेट लिए. भारत ने मुकाबले को अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत अपना अगला मुकाबला 6 अक्टूबर को होगा.

भारत के प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकु सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, रवि विश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह.

नेपाल के प्लेयिंग इलेवन

कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), संदीप जोरा, गुलशन झा, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह, सोमपाल कामी, करण केसी, अविनाश बोहरा, संदीप लामिछाने.

Vikash Jha

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

28 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

49 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

1 hour ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago