देश

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलते ही उत्साह में आए कांग्रेसी, INDIA गठबंधन की बैठक में होगा भव्य स्वागत, Congress बना रही नई रणनीति

विपक्षी गठबंधन INDIA की मुंबई में होने वाली बैठक अब और भी महत्वपूर्ण हो गई है. बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी. जिसमें राहुल गांधी का भव्य स्वागत किए जाने की तैयारी है. सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहत मिलने के बाद कांग्रेस में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है. बैठक को महा विकास अघाडी की बीते शनिवार (5 अगस्त) को बैठक गई.

राहुल गांधी का भव्य स्वागत किए जाने की तैयारी

एमवीए की बैठक के बाद कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा कि इस मीटिंग में शरद पवार, अशोक चव्हाण, नाना पटोले और उद्धव ठाकरे के अलावा कई नेता शामिल हुए. जिसमें तय किया गया कि मुंबई में होने वाली बैठक की अगुवाई उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) करेगी. इसके साथ ही मीटिंग में राहुल गांधी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया जाएगा.

मुंबई में होगी INDIA की बैठक

विपक्ष की होने वाली इस बैठक में गठबंधन के संयोजक को लेकर भी फैसला लिया जाएगा. नाम पर सहमति बनाने के अलावा सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर भी चर्चा होगी. विपक्षी पार्टियों की ये तीसरी बैठक है. इससे पहले 23 जून को पहली बैठक पटना में हुई थी. उसके बाद 15 जुलाई को बेंगलुरु में और अब मुंबई में होगी. बेंगलुरु में हुई बैठक में INDIA गठबंधन की घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया था.

यह भी पढ़ें- देश के 508 रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत, PM Modi आज रखेंगे पुनर्विकास की आधारशिला, यूपी के 55 स्टेशन शामिल

खरगे ने पिछली बैठक में कहा था कि मुंबई में होने वाली बैठक में 11 सदस्यों की एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा. इसके साथ ही समिति के संयोजक के नाम पर भी मुहर लगेगी. सीट बंटवारे को लेकर अरविंद केजरीवाल ने मांग की थी कि इसपर जल्द निर्णय लिया जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

27 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago