लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर से वोट चोरी के मुद्दे पर सरकार और चुनाव आयोग को घेरा है. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एक प्रेजेंटेशन के जरिए दावा किया कि देशभर में कांग्रेस समर्थकों के वोट जानबूझकर हटाए गए हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वे उनलोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है.
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कर्नाटक के अलंद निर्वाचन क्षेत्र का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां 6,018 वोट हटाने की कोशिश की गई है. उन्होंने ये भी कहा कि यह संख्या और भी ज्यादा हो सकती है, लेकिन संयोग से एक मामला पकड़ में आ गया. एक बूथ लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट मतदाता सूची से गायब है. जब उसने जांच की तो पता चला कि वोट हटाने वाला कोई और नहीं उसका पड़ोसी ही है. लेकिन जब उससे पूछा गया तो उसने साफ इनकार कर दिया. न तो जिसने वोट हटाया उसे पता था और ना ही जिसका वोट हटा उसे कोई जानकारी थी. राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह प्रक्रिया किसी और ताकत द्वारा हाईजैक की गई है.
इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दावा किया कि वोट डिलीट करने का काम सेंट्रलाइज तरीक से हो रहा है. जांच में सामने आया कि वोट हटाने के लिए जो मोबाइल नंबर इस्तेमाल हो रहे हैं वे कर्नाटक के नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के हैं. ऑटोमैटिक फाइलिंग हो रहा है और कांग्रेस समर्थकों को टारगेट किया जा रहा है.
राहुल गांधी ने कुछ उदाहरण भी पेश किए. उन्होंने बताया कि गोदाबाई नाम की महिला के नाम पर 12 वोट डिलीट कर दिए गए और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी. सूर्यकांत नाम के व्यक्ति ने 14 मिनट में 12 वोटर्स को डिलीट किया, लेकिन जब राहुल ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ पता ही नहीं है. नागराज नाम के व्यक्ति ने 36 सेकंड में दो फॉर्म भर दिए. राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि ये लोग सुबह 4 बजे उठकर वोट डिलीट कर रहे हैं.
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो कोर्ट या किसी जांच एजेंसी का दरवाजा खटखटाएंगे तो राहुल गांधी ने कहा,
“सच कहूं तो यह मेरा काम नहीं है. मेरा काम लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाग लेना है, उसकी रक्षा करना नहीं है. यह संस्थाओं का काम है लेकिन जब वे अपना काम नहीं कर रही हैं तो मुझे यह करना पड़ रहा है.”
राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि इब उन्हें चुनाव आयोग के अंदर से भी मदद मिलनी शुरू हो गई है. उन्होंने कहा हमें अंदर से जानकारी मिल रही है और यह सिलसिला अब रुकने वाला नहीं है.
इसे भी पढ़ें-राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेस Live: क्या आज फटेगा हाइड्रोडन बम?
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. अब देखना होगा कि चुनाव आयोग इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है और क्या कोई जांच शुरू होती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…
Lucknow News: लखनऊ के रहीमनगर में सिपाही संदीप यादव ने सीपीआर (CPR) देकर बुजुर्ग की…
केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…