राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लेह-लद्दाख के दौरे पर हैं. लद्दाख में राहुल गांधी पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय युवाओं से संवाद भी करेंगे. लद्दाख पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज हर संस्थान में आरएसएस के लोग भरे हुए हैं. यहां तक कि मंत्रालय भी वही लोग चला रहे हैं.
राहुल गांधी 20 अगस्त को लेह में अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर पैंगोंग झील पर श्रद्धांजलि देंगे. कांग्रेस इस दिन को सद्भावना दिवस के तौर पर मनाती है.
राहुल गांधी ने लद्दाख में आरएसएस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग ही मौजूदा समय में सब कुछ चला रहे हैं. अगर आप केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री से पूछेंगे तो वह इस बात को कबूल करेंगे कि मंत्रालय आरएसएस की तरफ से नियुक्त किए गए ओएसडी चला रहे हैं. मंत्रालय में जो भी फैसले हो रहे हैं वही ले रहे हैं.
इससे पहले राहुल गांधी ने लद्दाख में अलगाववाद के मुद्दे पर युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान राहुल गांधी ने उनके सवालों के जवाब भी दिए. राहुल गांधी ने युवा नेताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि देश में कुछ लोग राजनीतिक नफरत का माहौल पैदा कर रहे हैं, लेकिन अगर आप भारत में चलें, जनता के बीच जाएं तो वहां पर दिखाई देगा कि लोगों में अब भी एकदूसरे के लिए कितना प्यार और सम्मान है.
यह भी पढ़ें- Bengaluru News: केएसआर रेलवे स्टेशन पर उद्यान एक्सप्रेस में लगी आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद, मची अफरा-तफरी
राहुल गांधी ने युवाओं से कहा कि भारत की जो विविधता है, शक्ति है, उसको लोग बहुत गहराई से समझते हैं. मुझे लोगों के बीच में जाकर बहुत कुछ सीखने को मिला है. कई राज्यों में हम गए जहां हजारों लोगों से बात की. देश में महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा पर बात नहीं होती, बल्कि एश्वर्या राय, शाहरुख खान की चर्चा की जाती है. इस दौरान राहुल गांधी ने Spituk team और Spituk 11 बीच हुए फुचबॉल मैच में भी शिरकत की और विजयी होने वाली टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…