देश

राजस्थान ही नहीं MP-छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में AAP!

Assembly Elections 2023: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी हुई है. लेकिन ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा आम आदमी पार्टी की इस चुनावी तैयारी से विपक्षी एकजुटता को झटका लग सकता है. दो दिनों पहले ही कांग्रेस की तरफ से दिल्ली की सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया था, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने दो टूक कह दिया कि अगर गठबंधन नहीं करना तो अगली बैठक में शामिल होना समय की बर्बादी होगी. इसके बाद अब आम आदमी पार्टी ने राजस्थान की 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है. टकराव की इस स्थिति में ज़ाहिर तौर पर कांग्रेस को नुकसान हो सकता है.

दिल्ली में कांग्रेस-आप की खींचतान के बीच अरविंद केजरीवाल की नज़रें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर भी हैं. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान शनिवार को रायपुर पहुंच रहे हैं, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे.

इसके बाद दोनों नेता मध्य प्रदेश के रीवा पहुंचेंगे जहां वे रैली को संबोधित करेंगे. साथ ही वे आम आदमी पार्टी की गारंटी की घोषणा कर सकते हैं. हाल ही में ‘आप’ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने पार्टी मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. आप की इस तैयारी से कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है.

ये भी पढ़ें: AI संचालित ‘भाषिणी’ बना रही है सरकार, पीएम मोदी बोले- समाधानों के लिए आदर्श परीक्षण प्रयोगशाला है भारत

आप ने पहले रखी थी शर्त

पहले भी आप ने कांग्रेस के सामने शर्त रखी थी कि अगर कांग्रेस चाहती है कि AAP मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव न लड़े तो पंजाब और दिल्ली में कांग्रेस को मैदान ख़ाली करना पड़ेगा. वहीं दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाले अलका लांबा के बयान के बाद आम आदमी पार्टी के तेवर भी नरम नहीं हैं. हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने सफाई देते हुए कहा था कि ऐसी कोई चर्चा बैठक में नहीं हुई थी लेकिन अलका लांबा के बाद संदीप दीक्षित का बयान भी इस दूरी को बढ़ा गया था.

वहीं एक तरफ AAP ने संकेत दे दिया है वो इंडिया गठबंधन की मुंबई में होने वाली मीटिंग से दूरी बना सकती है. दूसरी तरफ राजस्थान के बाद पार्टी की नजरें एमपी और छत्तीसगढ़ पर भी हैं. दिल्ली, पंजाब और गोवा में जिस तरह कांग्रेस का वोट बैंक आम आदमी पार्टी की तरफ शिफ्ट हुआ, उसे देखते हुए ‘आप’ का ये कदम कांग्रेस को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर भी कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago