Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rahul Gandhi In Ladakh: मंत्रालयों को चला रहे RSS के लोग, OSD लेते हैं सारे फैसले…लद्दाख पहुंचे राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लेह-लद्दाख के दौरे पर हैं. लद्दाख में राहुल गांधी पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय युवाओं से संवाद भी करेंगे.

राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लेह-लद्दाख के दौरे पर हैं. लद्दाख में राहुल गांधी पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय युवाओं से संवाद भी करेंगे. लद्दाख पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज हर संस्थान में आरएसएस के लोग भरे हुए हैं. यहां तक कि मंत्रालय भी वही लोग चला रहे हैं.

पूर्व पीएम राजीव गांधी को देंगे श्रद्धांजलि

राहुल गांधी 20 अगस्त को लेह में अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर पैंगोंग झील पर श्रद्धांजलि देंगे. कांग्रेस इस दिन को सद्भावना दिवस के तौर पर मनाती है.

“RSS के लोग मंत्रालय चला रहे”

राहुल गांधी ने लद्दाख में आरएसएस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग ही मौजूदा समय में सब कुछ चला रहे हैं. अगर आप केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री से पूछेंगे तो वह इस बात को कबूल करेंगे कि मंत्रालय आरएसएस की तरफ से नियुक्त किए गए ओएसडी चला रहे हैं. मंत्रालय में जो भी फैसले हो रहे हैं वही ले रहे हैं.

“कुछ लोग देश में राजनीतिक नफरत का माहौल पैदा कर रहे”

इससे पहले राहुल गांधी ने लद्दाख में अलगाववाद के मुद्दे पर युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान राहुल गांधी ने उनके सवालों के जवाब भी दिए. राहुल गांधी ने युवा नेताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि देश में कुछ लोग राजनीतिक नफरत का माहौल पैदा कर रहे हैं, लेकिन अगर आप भारत में चलें, जनता के बीच जाएं तो वहां पर दिखाई देगा कि लोगों में अब भी एकदूसरे के लिए कितना प्यार और सम्मान है.

यह भी पढ़ें- Bengaluru News: केएसआर रेलवे स्टेशन पर उद्यान एक्सप्रेस में लगी आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद, मची अफरा-तफरी

देश में महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा पर बात नहीं होती- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने युवाओं से कहा कि भारत की जो विविधता है, शक्ति है, उसको लोग बहुत गहराई से समझते हैं. मुझे लोगों के बीच में जाकर बहुत कुछ सीखने को मिला है. कई राज्यों में हम गए जहां हजारों लोगों से बात की. देश में महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा पर बात नहीं होती, बल्कि एश्वर्या राय, शाहरुख खान की चर्चा की जाती है. इस दौरान राहुल गांधी ने Spituk team और Spituk 11 बीच हुए फुचबॉल मैच में भी शिरकत की और विजयी होने वाली टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital