Categories: देश

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रण में आज उतरेंगे राहुल गांधी, जानिए 2 रैलियों को कहां संबोधित करेंगे

Rahul Gandhi Rally in Jammu Kashmir: कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का चुनावी अभियान शुरू करेंगे. इसके लिए वह केंद्र शासित प्रदेश में बुधवार को दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे.

राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, और वह देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के प्रमुख नेता हैं. उनकी पार्टी की ओर से यह बताया गया कि तीन चरणों में होने वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वे एक-एक रैली को संबोधित करेंगे. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी एक विशेष विमान में सवार होकर पहले जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. इसके बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से रामबन जिले के संगलदान के लिए रवाना होंगे. यहां वह अपनी पार्टी के उम्मीदवार विकार रसूल वानी के समर्थन में कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करेंगे.

बता दें कि सांगलदान इलाका जम्मू संभाग (डिवीजन) के रामबन जिले की बनिहाल विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है. बनिहाल सीट को लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते दोनों ही पार्टियों ने यहां से अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

डूरू विधानसभा क्षेत्र में भी होगी रैली

राहुल गांधी संगलदान में एक रैली को संबोधित करने के बाद कश्मीर के अनंतनाग जिले के डूरू विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे. पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे राहुल गांधी डूरू विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार जीए. मीर के समर्थन में एक रैली को संबोधित करेंगे.

कांग्रेस के 3 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लड़ रहे चुनाव

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कांग्रेस के तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें विकार रसूल वानी, जीए मीर और पीरजादा सईद शामिल हैं। पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ हुआ गठबंधन

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस 52 सीटों और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. गठबंधन ने दो सीटें सीपीआई(एम) और पैंथर्स पार्टी के लिए छोड़ी हैं. दोनों ही दल एक-एक सीटों पर चुनाव लड़ेंगी.

इस प्रदेश में विधानसभा की 90 सीटें

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें आती हैं. इनमें से 47 कश्मीर में और 43 जम्मू में आती हैं. यहां नौ सीटें एसटी के लिए और सात एससी के लिए आरक्षित हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

21 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

1 hour ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

1 hour ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

2 hours ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

2 hours ago