महिला किसानों के साथ Sonia Gandhi
Sonia Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के सोनीपत में जिन किसानों के साथ धान रोपा, उन किसानों को दिल्ली बुलाया गया था. 10 जनपथ स्थित घर पर सोनियां गांधी ने सभी महिला किसानों को भोजन करवाया. कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां अपनी मां सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर किसानों के परिवार के सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन किया.
बता दें कि पूर्व लोकसभा सांसद ने 8 जुलाई की सुबह सोनीपत के मदीना गांव का दौरा किया था और किसानों से बातचीत की थी और उन्हें अपने समर्थन का आश्वासन दिया था. यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने धान के पौधे लगाए थे, ट्रैक्टर चलाया था और खेतों में उनके साथ भोजन भी किया था. इसके बाद टैक्ट्रर चलाते हुए राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल पर जमकर वायरल हुआ था.
यह भी पढ़ें: Tomato Price: टमाटर की बढ़ी कीमतों के बीच राहत की खबर, दिल्ली समेत इन शहरों में मिल रहा 80 रु में 1 KG
बता दें कि सोनिपत से महिलाओं को दिल्ली लाने के लिए खास इंतजाम किए गए थे. राहुल ने महिलाओं को लाने के लिए गाड़ी भेजी थी. सोनिया गांधी ने महिलाओं को 10 जनपथ में लंच करने के लिए खुद न्योता भेजा. जब ये महिला किसान 10 जनपथ पहुंची तो इनका स्वागत किया गया. राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ सभी महिला किसानों ने दोपहर का भोजन किया. भोजन के बाद सभी ने डांस भी किया. इस दौरान सोनिया गांधी भी झूमती हुई दिखीं.
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…