सांकेतिक तस्वीर
Delhi: लंबी दूरी की ट्रेनों में और कुछ छोटी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों के खाने पीने की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा पेंट्री कार की व्यवस्था की जाती है. हालांकि कुछ ट्रेनों में यह सुविधा सिर्फ एसी व स्लीपर कोच के यात्रियों के लिए ही उपलब्ध है. वहीं जनरल कोच में सफर करने वालों को यात्रा के दौरान खाने-पीने को लेकर दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है. वहीं ऐसे ही यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इकोनॉमी मील की शुरुआत की है.
मात्र 20 रुपये में भरपेट भोजन
भारतीय रेलवे की यह नई व्यवस्था पैसेंजर ट्रेनों और द्वितीय श्रेणी में यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है. अब मात्र 20 रुपये में इन्हें भरपेट भोजन मिल जाएगा. वहीं जहां पानी की बोतल के लिए अब तक इन्हें 15-20 रुपये खर्च करने पड़ते थे वहीं अब मात्र 3 रुपये में 200 मिली लीटर का पानी का गिलास भी मिलेगा.
इन जगहों पर हुई शुरुआत
बता दें कि रेलवे द्वारा इतने कम दामों पर भोजन की व्यवस्था फिलहाल उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर, उदयपुर और आबूरोड़ स्टेशन पर की गई है. राजस्थान के इन तीनों स्टेशनों के प्लेटफॉम संख्या 1 पर ‘इकोनॉमी मील’ की व्यवस्था की गई है. रेलवे द्वारा यह व्यवस्था सामान्य श्रेणी के कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को उपलब्ध रहेगी. यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए प्लेटफॉर्म पर जहां सामान्य श्रेणी के कोच रुकते हैं, वहीं पर ‘इकोनॉमी मील’ के काउंटर/स्टॉल बनाए गए हैं.
क्या होगा इकोनॉमी मील का मेनू
रेलवे द्वारा ‘इकोनॉमी मील’ के तहत मात्र 20 रुपये में आलू की सब्जी और अचार के साथ 7 पुड़ी मिलेगी. उदयपुर सिटी स्टेशन पर तो इसकी शुरूआत भी हो गई है. वहीं यात्रियों को आगे चलकर इन स्टॉल्स में स्नैक्स/कोम्बो मील (350 ग्राम) भी मिलने लगेगी. हालांकि, इसकी कीमत 50 रुपए रखी गई है. कॉम्बो मील के मेनू में खिचड़ी, कुल्चे छोले, छोले-भटूरे, राजमा-चावल, पावभाजी या मसाला डोसा जो यात्रियों को पसंद हो कुछ भी ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: मेंथा की खेती कर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं किसान, 3 महीने में लखपति बनने का आसान तरीका
दुर्घटनाओं पर लगेगी अंकुश
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महला ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों में जनरल कोच में यात्रा करने वाले मुसाफिरों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सस्ते दर पर खाना उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. इससे एक तरफ जहां यात्रियों को आसानी से सस्ते दर पर खाना मिल सकेगा वहीं भोजन लेने की जल्दीबाजी में ट्रेन से चढ़ते और उतरते समय होने वाली दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा.
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…
Jharkhand BJP padyatra Sandeep Verma JMM Nitin Nabin: झारखंड BJP की 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग के बीच लोकसभा अध्यक्ष…
Mission Karmayogi Sadhana Workshop Lucknow CM Yogi- लखनऊ में 23-24 अक्टूबर को मिशन कर्मयोगी के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…