Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राहुल ने किसानों के साथ खेत में खाई थी रोटी, अब दिल्ली बुलाकर कराया शानदार लंच, सोनिया ने लुटाया ढेर सारा प्यार

कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां अपनी मां सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर किसानों के परिवार के सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन किया.

महिला किसानों के साथ Sonia Gandhi

महिला किसानों के साथ Sonia Gandhi

Sonia Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के सोनीपत में जिन किसानों के साथ धान रोपा, उन किसानों को दिल्ली बुलाया गया था. 10 जनपथ स्थित घर पर सोनियां गांधी ने सभी महिला किसानों को भोजन करवाया. कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां अपनी मां सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर किसानों के परिवार के सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन किया.

8 जुलाई को सोनीपत के मदीना गए थे राहुल गांधी

बता दें कि पूर्व लोकसभा सांसद ने 8 जुलाई की सुबह सोनीपत के मदीना गांव का दौरा किया था और किसानों से बातचीत की थी और उन्हें अपने समर्थन का आश्वासन दिया था. यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने धान के पौधे लगाए थे, ट्रैक्टर चलाया था और खेतों में उनके साथ भोजन भी किया था. इसके बाद टैक्ट्रर चलाते हुए राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल पर जमकर वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें: Tomato Price: टमाटर की बढ़ी कीमतों के बीच राहत की खबर, दिल्ली समेत इन शहरों में मिल रहा 80 रु में 1 KG

महिला किसानों के लिए राहुल ने भेजी गाड़ियां

बता दें कि सोनिपत से महिलाओं को दिल्ली लाने के लिए खास इंतजाम किए गए थे. राहुल ने महिलाओं को लाने के लिए गाड़ी भेजी थी. सोनिया गांधी ने महिलाओं को 10 जनपथ में लंच करने के लिए खुद न्योता भेजा. जब ये महिला किसान 10 जनपथ पहुंची तो इनका स्वागत किया गया. राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ सभी महिला किसानों ने दोपहर का भोजन किया. भोजन के बाद सभी ने डांस भी किया. इस दौरान सोनिया गांधी भी झूमती हुई दिखीं.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital