देश

पीएफआई के ठिकानों पर एक बार फिर छापेमारी, 45 सदस्य हिरासत में

नई दिल्ली–  राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के ठिकानों पर एक बार फिर से छापेमारी की  है.असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कुछ राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं के घर पर पुलिस की छापेमारी चल रही है. असम में 21 लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं. वहीं कर्नाटक और महाराष्ट्र से भी कई लोग हिरासत में लिए गए हैं. दिल्ली में भी कई जगहों पर पीएफआई से जुड़े लोगों पर छापेमारी चल रही है. राजधानी दिल्ली के जामिया, निजामुद्दीन, रोहिणी में में छापे मारे गये हैं. पूर्वी दिल्ली से चार लोग हिरासत में लिए गए हैं. इसी प्रकार कर्नाटक में भी कार्रवाई जारी है और पुलिस ने  संगठन के 45 सदस्यों को हिरासत में लिया है.

पीएफआई पर पाबंदी की मांग

उत्तरी कर्नाटक के बेलागवी, गडग, बीजापुर, पड़ोसी जिले बेंगलुरु कोलार और बेंगलुरु ग्रामीण, उडुपी के तटीय जिले में विभिन्न स्थानों पर सुबह 4 बजे छापेमारी शुरू हुई.पॉपुलर फ्रंट के खिलाफ ये कार्रवाई खुफिया इनपुट्स के आधार पर की गयी है.संगठन पर पाबंदी लगाये जाने की मांग लगातार की जा रही है.

सूत्रों ने कहा कि पीएफआई नेताओं ने हाल ही में एनआईए के छापे के जवाब में समाज में हिंसा भड़काने और आरएसएस नेताओं और कार्यालयों पर हमला करने के लिए विदेशों से पैसा जमा किया है. 23 सितंबर को बेंगलुरु, बीदर, रायचूर, चामराजनगर, मैसूर, बेंगलुरु ग्रामीण और कोलार जिलों में छापेमारी की गई. अकेले बेंगलुरु में 15 पीएफआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

सदस्यों की गिरफ्तारी का विरोध

एडीजीपी (कानून व्यवस्था) आलोक कुमार व्यक्तिगत रूप से राज्यभर में छापेमारी की निगरानी कर रहे हैं. बेलगावी पुलिस ने पीएफआई के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने प्रदर्शन कर राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध किया था और अपने नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया था. कोलार में पीएफआई के छह नेताओं को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
तटीय जिले उडुपी में पुलिस टीमों ने एक साथ चार स्थानों पर छापेमारी कर चार से अधिक नेताओं को हिरासत में लिया है।

एडीजीपी आलोक कुमार ने तस्दीक करते हुए बताया कि 45 पीएफआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें हिंसा में शामिल होने से रोकने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर राज्यव्यापी छापेमारी की गई है.

–भारत एक्सप्रेस/आईएएनएस

 

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

29 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago