देश

औरैया में दलित छात्र की पिटाई से मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन,आरोपी शिक्षक निलंबित

औरैया (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है.  जहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को 15 वर्षीय दलित छात्र की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है, जिसकी बाद में आंतरिक चोटों के कारण मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस ने दी. घटना 13 सितंबर की है. कक्षा 10 के छात्र ने कक्षा परीक्षा में गलती की थी, जिस कारण उसे पीटा गया.

छात्र की मौत पर हिंसक प्रदर्शन

छात्र की मौत के बाद औरैया में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था. आक्रोशित लोगों ने पुलिस की दो गाड़ियों में आग लगा दी और दो निजी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. छात्र के शव को पोस्टमार्टम के बाद जब लाया गया तो प्रदर्शनकारी उसे स्कूल के बाहर रखकर नारेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने कथित तौर पर इलाके में मौजूद पुलिस वालों पर पथराव भी किया. बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया.फिलहाल हालात काबू में हैं.

सोमवार को इटावा के सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में इलाज के लिए ले जाते समय छात्र की एंबुलेंस में मौत हो गई. फरार आरोपित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, औरैया के गांव वैशोली निवासी निखित कुमार जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के फनफूड रोड स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में पढ़ता था.

उसके पिता राजू डोहरे ने कहा, “13 सितंबर को सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अश्विनी सिंह ने एक कक्षा परीक्षा आयोजित की थी. मेरे बेटे ने ओएमआर सीट में एक के बजाय दो बॉक्स को काला कर दिया था और ‘सामाजिक’ के बजाय ‘समाज’ लिखा था. इससे अश्वनी सिंह नाराज हो गए. उन्होंने मेरे बेटे के बाल पकड़कर बेरहमी से तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश होकर जमीन पर नहीं गिर गया.”

उन्होंने बताया कि “एक निजी अस्पताल ले जाने के दौरान उसे होश आया, लेकिन सांस लेने में कठिनाई हुई. डॉक्टरों ने कहा कि उसके अंदरूनी अंगों में चोटें आई हैं. सोमवार को उसे सैफई ले जाया जा रहा था, लेकिन एंबुलेंस में ही उसकी मौत हो गई.”

40,000 रुपये का खर्च

राजू ने बताया”जब हमें पिटाई की जानकारी मिली थी तो हम स्कूल पहुंचे थे. हमें शिक्षक ने धमकी दी थी. जब हमने विरोध किया तो कॉलेज के प्रिंसिपल ने हस्तक्षेप किया और हमें शिक्षक अश्विनी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. बच्चे को इटावा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शिक्षक ने 40,000 रुपये का खर्च वहन किया था.” बातचीत के दौरान शिक्षक ने मेरे साथ भी दुर्व्यवहार किया और जातिवादी गालियां दीं. हम पुलिस स्टेशन गए और उसके खिलाफ 24 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की गई. हम बाद में बच्चे को घर ले आए, लेकिन उसकी हालत देखकर पुलिस ने उसे इलाज के लिए सैफई ले जाने की कोशिश की लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.”

औरैया के पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि शिक्षक पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. एसपी ने कहा, फरार शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है. औरैया जिला विद्यालयों के निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने कहा, “कॉलेज प्रबंधक को शिक्षक को निलंबित करने के आदेश दे दिए गए हैं.”

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago