देश

Rain Alert: यूपी- बिहार से लेकर राजस्थान तक आज जमकर बरसेंगे बदरा…दिल्ली में टूटा 88 वर्षों का रिकॉर्ड, बारिश में गई इतने लोगों की जान, पढ़ें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Rain Alert: दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक झमाझम बारिश की शुरुआत हो चुकी है. उत्तर भारत के कई राज्यों में मॉनसून ने एंट्री कर ली है. इससे जहां एक ओर भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है तो इसी के साथ ही सड़कों, नालियों में जलभराव जैसी तमाम समस्याएं भी सामने आ रही है. तेज बारिश के कारण कई जगहों पर हादसे में कई लोगों की जान चली गई है. वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि 1936 के बाद दिल्ली में पिछले 88 वर्षों में जून में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार (29 जून) को उत्तर प्रदेश के साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी से भी अधिक बारिश के आसार हैं.

ये भी पढ़ें-लद्दाख में बड़ा हादसा; टैंक अभ्यास के दौरान अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, 5 सैनिक शहीद

इन शहरों में जारी किया गया अलर्ट

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली के साथ ही पंजाब, छत्तीसगढ़, गंगायी पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, तटीय कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली कड़ने की घटना भी सामने आ सकती है.

तो वहीं 29 जून से दो जुलाई तक राजस्थान में जयपुर, भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं भारी एवं कहीं-कहीं अति भारी बारिश की सम्भावना है. मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभागों के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन मेघ-गर्जन, बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.

दिल्ली में हुई भारी बारिश लोगों पर टूटी आफत की तरह

दिल्ली-एनसीआर समेत देश भर के तमाम हिस्सों में भारी बारिश आफत बनकर टूटी है. हीटवेव से तो लोगों को राहत मिली है लेकिन अब कहीं आना-जाना दूभर हो गया है. सड़कों, गली-मोहल्लों में पानी भर गया है. दिल्ली में शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने पिछले 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

यहां पांच लोगों की मौत भी हो गई है. दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की छत गिरने से एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई. इस हादसे में छह अन्य लोग घायल भी हो गए. तो वहीं दिल्ली में ही रोहिणी के प्रेम नगर इलाके में 39 वर्षीय शख्स की करंट लगने से मौत हो गई, वहीं न्यू उस्मानपुर इलाके में बारिश के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक अंडरपास में जमा बारिश के पानी में डूबने से 20 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘क्या नया वाला iPhone है?’ मुस्करा कर बोली ‘हां’ और पलक झपकते ही उड़ गया 3 दिन पुराना iPhone 18 Pro

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक सवार बदमाशों ने शातिराना अंदाज़ में एक युवती…

6 minutes ago

क्या 4 टुकड़ों में बंटेगा उत्तर प्रदेश? राजभर के दावे ने 2027 के चुनाव से पहले बढ़ाई सियासी हलचल

UP Reorganisation: 2027 के चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान ने…

46 minutes ago

‘देश के लिए 1 मिनट में सब दान कर दूंगा..!’ बिहार के ‘गोल्डमैन’ ने ऐसा क्यों कहा? पहनते हैं 6.3 किलो सोना

बिहार के भोजपुर के प्रेम सिंह करीब 6.3 किलो सोना पहनने के लिए 'गोल्डमैन ऑफ…

1 hour ago

कालकाजी मंदिर में टेका माथा, बाहर निकलते ही घिर गई मासूम! ‘नकली पुलिस’ बनकर आए 3 हैवानों ने किया गैंगरेप; देखें VIDEO

Delhi News: राजधानी दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप…

1 hour ago

Parivartini Ekadashi: दूर हुआ एकादशी की तारीख का कंफ्यूजन, जानें व्रत की सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त

परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026 को रखा जाएगा, जबकि 23 सितंबर को द्वादशी…

2 hours ago

परिवर्तिनी एकादशी, श्रवण नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग! जानिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 को परिवर्तिनी एकादशी, श्रवण नक्षत्र और सुकर्मा योग का विशेष संयोग बन…

3 hours ago