देश

लद्दाख में बड़ा हादसा; टैंक अभ्यास के दौरान अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, 5 सैनिक शहीद

Ladakh Tank Accident News: केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर भारतीय सेना के जवानों के साथ एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना के जवान लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने का टैंक अभ्यास कर रहे थे. इसी दौरान अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसमें टैंक पानी के भीतर ही फंस गए. इस हादसे में पहले ही अधिकारियों ने कई जवानों की जान जाने की आशंका जताई थी.

बता दें कि लद्दाख समेत देश के कई हिस्सों में गर्मियों का मौसम चल रहा है इसी के साथ ही देश के तमाम हिस्सों में मॉनसून की भारी बारिश भी हो रही है. माना जा रहा है कि बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ा होगा. वहीं न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, लद्दाख क्षेत्र में एक टैंक युद्ध अभ्यास के दौरान सेना के पांच जवानों की मौत हो गई जब जिस धारा से टैंक गुजर रहे थे उसमें अचानक बाढ़ आ गई.

ये भी पढ़ें-Rain Alert: यूपी- बिहार से लेकर राजस्थान तक आज जमकर बरसेंगे बदरा…दिल्ली में टूटा 88 वर्षों का रिकॉर्ड, बारिश में गई इतने लोगों की जान, पढ़ें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

ऊंचाई इलाकों में बादल फटने से आई बाढ़

आधिकारिक सूत्रों ने लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर से बताया कि शुक्रवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास दौलत बेग ओडे इलाके में टैंक युद्ध का अभ्यास चल रहा था. इस अभ्यास के दौरान टैंकों द्वारा जिस जलधारा को पार किया जा रहा था, ऊंचाई वाले इलाकों में बादल फटने के कारण अचानक उसमें बाढ़ आ गई.

जूनियर कमीशंड अधिकारी भी शहीद

सूत्रों ने कहा, “एक टैंक अचानक आई बाढ़ में फंस गया, जिसमें पांच सैनिक मारे गए.”  इस हादसे में मारे गए लोगों में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी के भी शामिल होने की खबर है. बाढ़ में सभी जवान बह गए थे. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रक्षा अधिकारियों ने बताया है कि हादसे के समय टैंक में सेना के पांच जवान मौजूद थे. इसमें एक जेसीओ और चार जवान शामिल थे. दौलत बेग ओल्डी में हादसे का शिकार हुआ टैंक भारतीय सेना का टी-72 टैंक था. भारत के पास 2400 टी-72 टैंक हैं. भारतीय सेना इन टैंकों का इस्तेमाल लंबे समय से कर रही है. हादसे के समय वहां पर भी कई और टैंक भी मौजूद थे. इस हादसे में कई जवान घायल भी बताए जा रहे हैं.

सेना ने चीन सीमा के पास ही बनाई टैंक रिपेयर फैसिलिटी

फिलहाल इस हादसे को लेकर खबर सामने आ रही है कि चीन सीमा के पास चल रहे इस अभ्यास में दोनों देशों के सैनिकों के बीच कोई झड़प नहीं हुई है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, लद्दाख में ये हादसा ऐसे समय पर हुआ है, जब पिछले महीने ही सेना ने दौलत बेग ओल्डी में टैंक रिपेयर फैसिलिटी बनाई गई है. पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सटी सीमा के पास ही सैन्य तैयारियों को मजबूत करने के लिए दो टैंक रिपेयर फैसिलिटी की स्थापना की गई है जिसमें से एक दौलत बेग ओल्डी में तो दूसरी एक न्योमा में स्थापित की गई है. गौरतलब है कि 14,500 फीट की ऊंचाई पर ये स्थापित होने वाली दुनिया का सबसे ऊंचाई वाली टैंक रिपेयर फैसिलटी है. यहां पर भारतीय सेना ने लगभग 500 टैंक तैनात किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सुकेश को सुप्रीम कोर्ट का झटका: जज को फोन कर दबाव बनाने वाले महाठग की याचिका खारिज

Supreme Court: जज को फोन कर दबाव बनाने के मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर को…

40 minutes ago

अंबुजा सीमेंट का बड़ा दांव! ₹14,500 करोड़ के निवेश से बढ़ेगी क्षमता, 2030 तक का है यह मेगा प्लान

Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…

53 minutes ago

पंजाब में बड़ा खेला! 2027 चुनाव से पहले AAP में बगावत, 48 घंटे में 3 विधायकों ने थामा BJP का हाथ

Punjab Politics: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले विधायकों का पाला बदलना आम आदमी पार्टी के…

1 hour ago

Supreme Court Update: क्या आजम खान को मिलेगी राहत? ED की कार्रवाई को चुनौती देने वाली अर्जी पर जल्द सुनवाई

Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…

1 hour ago

Dhanteras kab hai: 6 या 7 नवंबर… कब है धनतेरस? पंचांग से दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख

Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…

2 hours ago

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

3 hours ago