देश

UP Politics: “राज गद्दी, मठ गद्दी और सेठ गद्दी…तीनों मिलकर देश को लूट रहे हैं”, स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा पर साधा निशाना

UP Politics: अपने विवादित बयान और भाजपा सरकार पर हमला बोलने के चलते हमेशा चर्चा में बने रहने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव स्‍वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) ने एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है. उनके बयान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह केन्‍द्र व राज्‍य सरकारों, शंकराचार्य, पुजारियों और कुछ बड़े उद्यमियों पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि, इस देश को राज गद्दी, सेठ गद्दी और मठ गद्दी तीनों मिल कर लूट रही हैं. उनका ये बयान रविवार को सामने आया है.

एक कार्यक्रम के दौरान स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने भाषण दिया और उसका वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘‘आज तीनों गद्दी मिलकर देश को लूट रही हैं.” इसी के साथ जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह लगातार भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि, ”आज हमारे देश में केवल तीन गद्दी है. एक गद्दी राजगद्दी, यानी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की गद्दी. दूसरी गद्दी, मठ की गद्दी, शंकराचार्य, पंडे-पुजारियों की गद्दी. तीसरी गद्दी, सेठ की गद्दी, अडाणी और अंबानी की गद्दी.”

ये भी पढ़ें- MP Election 2023: क्या सीएम का चेहरा नहीं होंगे कमलनाथ ? कांग्रेस नेता के बयान से सियासी गलियारों में तेज हुई चर्चा, उमंग ने खुद को बताया जंगल का शेर

इसके बाद वह बोलते हैं कि, ”आज इन तीनों गद्दियों में गठजोड़ हो गया है.” इसी के साथ उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, ‘‘जब राजगद्दी पर खतरा आता है, तब सेठ की गद्दी और मठ की गद्दी राजगद्दी को बचाने के लिए अपनी पूरी तिजोरी खोल देती है. वह आगे कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि, “जब मठ पर खतरा आता है तब सेठ की गद्दी और राजगद्दी उसको फाइनेंस करती है.” इसके बाद वह एक बार फिर से बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहते हैं कि, “जब सेठ की गद्दी पर खतरा आता है, तब राजगद्दी और मठ की गद्दी उसके साथ खड़ी हो जाती है.’’ ये कहने के बाद उन्होंने खुलकर आरोप लगाया और जनता से कहा कि, “इन तीनों गद्दी में आप कहीं नहीं हो. ये तीनों गद्दी मिलकर आज देश को लूट रहे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

15 minutes ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

30 minutes ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

57 minutes ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

1 hour ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

2 hours ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

2 hours ago