सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
UP News: कोरोना महामारी के बाद तमाम महिलाओं व बच्चों के जन्म के बाद 10 साल तक लगने वाले टीकाकरण नहीं हो सके थे, लेकिन अब एक बड़े अभियान के तहत प्रदेश में टीकाकरण शुरू किया गया है. सोमवार से इसी को लेकर मिशन इंद्रधनुष अभियान शुरू हो रहा है. इसके बाद यूपी में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के अंतर्गत शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के 12.74 लाख बच्चों एवं 3.88 लाख गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अंतर्गत टीबी, मिजेल्स- रूबेला, पोलियो, हेपेटाइटिस, गलाघोंटू सहित करीब 12 प्रकार की बीमारियों से बचाव को लेकर टीकाकरण किया जाएगा.
इस अभियान को देखते हुए विशेष प्राथमिकता वाले 27 जिलों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में प्रत्येक वर्ष करीब 57 लाख उन बच्चों का जो कि एक साल से छोटे हैं और करीब 64 लाख महिलाओं का टीकाकरण किया जाता है, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों एवं महिलाओं का टीकाकरण नहीं हो सका था. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब सर्वे कराया तो जानकारी सामने आई कि, प्रदेश में करीब 2.32 करोड़ बच्चों एवं 3.88 लाख गर्भवती महिलाएं कोरोना महामारी के कारण टीका नहीं लगवा सकी थीं.
ये भी पढ़ें – CM Yogi के खिलाफ ‘अपमानजनक’ पोस्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को किया गिरफ्तार
बता दें कि मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत जिलों में तीन चरणों में (7-12 अगस्त), (11-16 सितंबर) और (9-14 अक्टूबर) टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में 12.74 लाख बच्चों एवं 3.88 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है.
बता दें कि जिन जिलों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा, उनमें नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तो वहीं प्रदेश के 10 जिलों में राष्ट्रीय स्तर से पर्यवेक्षक भी इस अभियान पर नगर रखेंगे और टीकाकरण की स्थिति की जांच कराते रहेंगे. तो वहीं गोंडा, बहराइच, सीतापुर, अंबेडकरनगर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, प्रयागराज,उन्नाव, आगरा, प्रतापगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़, आजमगढ़, कासगंज, बरेली, मऊ, सिद्धार्थनगर,बदायूं, जालौन, बांदा, इटावा, कानपुर नगर, मेरठ, फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, जीबी नगर, मुरादाबाद, भदोही, संभल जिलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्ति कर दिए गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…