अपनी पत्नी भानवी के साथ राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह (फोटो सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने खारिज कर दी है. मालूम हो कि भानवी सिंह की बहन साध्वी ने भानवी के साथ ही एक न्यूज चैनल से जुड़े 3 लोगों पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में मामला दर्ज कराया था. उन्होंनें साजिश, मानहानि और महिला की गरिमा हनन का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखवाई थी. इसी मामले में अपने खिलाफ होने वाली संभावित कार्रवाई पर स्टे लेने के लिए भानवी सिंह ने हाईकोर्ट का रुख किया था और याचिका दाखिल की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह ने अपनी बहन भानवी के साथ ही अन्य लोगों पर आरोप लगाया है कि 28 अगस्त की शाम चैनल पर उनके जीजा राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक मामले पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया गया था, जिसमें जीजा साली यानी ‘साध्वी और रघुराज प्रताप के बीच संबंधों को लेकर आपत्तिजनक आरोप लगाए थे. इन्हीं आरोपों को लगाते हुए साध्वी सिंह ने हजरतगंज में तहरीर दी थी और इसी के बाद लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने भानवी सिंह और अन्य तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. गौरतलब है कि विवाह के कुछ सालों के बाद राजा भैया और भानवी सिंह के बीच विवाद इतना गहराया कि मामला कोर्ट में पहुंच गया. राजा भैया ने साल 2022 में दिल्ली की एक कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन भानवी सिंह अपने पति राजा भैया को तलाक देने के लिए तैयार नहीं हैं. फिलहाल इन दोनों का मामला साकेत कोर्ट में चल रहा है.
ये भी पढ़ें- Ghaziabad News: स्कूटी सीख रही युवती का अपहरण करने के बाद किया सामूहिक दुष्कर्म, दोस्तों को बनाया बंधक
बता दें कि साध्वी की ओर से हजरतगंज थाने में जो तहरीर दर्ज कराई गई है, उसमें कहा गया है कि, साध्वी की बहन भानवी सिंह और उनके बीच पैतृक जमीन को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है. इसी सिलसिले में भानवी सिंह ने अपनी मां के साथ मिलकर उनके साथ कई बार मारपीट की है. कई बार पुलिस भी बुलानी पड़ी. इसी के साथ साध्वी ने तहरीर में ये भी आरोप लगाया है कि, “अब भानवी उन्हें बदनाम करने की नीयत से ऐसे आरोप लगा रही हैं.” इसी के साथ साध्वी ने अपनी तहरीर में ये भी कहा है कि, उनकी दो बेटियां हैं और इस तरह के आरोप लगने के बाद वो दहशत में हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court On Rahul Gandhi case: गर्भवती पत्रकार को कथित तौर पर धक्का देने के…
सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…
पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…
करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…