आंखों के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, जा सकती है रोशनी
सीएम गहलोत और वसुंधरा राजे
Rajasthan Election Result: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है. ज्यादातर सर्वों के नतीजों में किसकी सरकार बनेगी. यह साफ नहीं है. हालांकि 3 दिसंबर को वोटों की काउंटिंग के दिन साफ जाएगा. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया और टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, दोनों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है. इसलिए अब दोनों ही पार्टियों ने निर्देलीय और बागियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है.
किसी भी स्थिति में कांग्रेस की सरकार बनाने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोर्चा संभाल रखा है. वहीं बीजेपी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मैदान में है.
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वसुंधरा राजे ने बीजेपी से बागी हुए जीवाराम चौधरी ने संपर्क साधा है. उन्होंने पूर्व विधायक के जन्मदिन के मौके पर फोन कर बधाई दी. इस दौरान जीवाराम चौधरी ने उनसे कहा कि मैं जीत का सर्टिफिकेट लेकर जयपुर आ रहा हूं. जालोर के सांचौर विधानसभा सीट से बीजेपी से बागी हुए जीवाराम चौधरी ने लगातार दूसरी बार निर्दलीय चुनाव लड़ा है. इस निर्दलीय उम्मीदवार के सामने कांग्रेस ने सुखराम विश्नोई को मैदान में उतारा है.
वहीं जीवाराम चौधरी के समर्थकों ने भी दावा किया है कि दो दिन पहले सीएम अशोक गहलोत ने भी उन्हें फोन किया था और जयपुर में मिलने की बात कही थी. इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह 3 दिसंबर को अपना पक्ष साफ करेंगे. अपनी जीत को लेकर जीवाराम काफी विश्वास से फरे हैं. इसके लिए उनसे दोनों ही पार्टियों के नेता संपर्क साधने में लगे हुए हैं.
जीवाराम के अलावा अन्य बागियों से भी संपर्क साधा जा रहा है. बीजेपी के बागी रविन्द्र सिंह भाटी और प्रियंका चौधरी से भी पार्टी ने कॉन्टेक्ट किया है. इसके अलावा कांग्रेस ने भी उनसे संपर्क किया है. एक निजी चैनल से बातचीत में इन दोनों प्रत्याशियों ने बताया कि उन्हें बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से फोन किये जा रहे हैं.
गौरतलब है कि प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने दांव पेंच चल रहे हैं. हालांकि 3 दिसंबर को साफ हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी.
– भारत एक्सप्रेस
मोदी सरकार का युवाओं के लिए बड़ा तोहफा आया है! कैबिनेट ने क्रेडिट गारंटी फंड…
PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली जिले के…
मोदी सरकार का बड़ा फैसला आया है. उनकी कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5…
Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…
Fertilizer Subsidy 2026: केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K)…
Train Viral Video: भारतीय रेलवे के थर्ड AC कोच में एक परिवार ने मिडिल बर्थ…