देश

Ghaziabad: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की छापेमारी में पकड़े गए 65 युवक-युवतियां

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है और 65 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई है. मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने 6 स्पा सेंटर पर ताबड़तोड़ छापामारी की और 65 युवक और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस को बस बुलानी पड़ी और सभी को भर कर थाने ले आई. पुलिस ने ये कार्रवाई इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के आदित्य मॉल और हंस प्लाजा में की है. फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच में जुट गई है.

गाजियाबाद पुलिस को मुखबिर द्वारा जानकारी मिली थी कि इंदिरापुरम इलाके में कुछ ऐसे स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिसकी आड़ में अवैध रूप से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर शुक्रवार को छापेमारी की और दो स्पा सेंटरों के मालिक और चार मैनेजर को हिरासत में ले लिया. इसके साथ ही पुलिस ने 15 लड़कियों को हिरासत में लिया. इस सम्बंध में एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी और बताया कि, शुक्रवार की देर शाम को छापेमारी की गई थी. छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर से मिली लड़कियों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है. एसीपी ने बताया कि, लड़कियों का कहना है कि, उनसे यह काम जबरदस्ती कराया जा रहा था. वहीं पुलिस ने स्पा सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है. वहीं एसीपी ने मीडिया को आगे जानकारी दी कि, आदित्य मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस 44 महिला और 15 पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े थे. उन्होंने आगे बताया कि, जांच पड़ताल में पता चला कि इन महिलाओं को स्पा के मालिक ओमप्रकाश,दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, दीपक शर्मा,निशा और ललित भाटी ने ब्लैकमेल करके गलत काम करने के लिए मजबूर किया था. अब इन स्पा सेंटर को बंद कर कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- MP Exit poll: मध्य प्रदेश में तीसरी ताकत बनकर उभरा BSP-GGP गठबंधन, जानिए किसको होगा फायदा और किसे नुकसान?

पहले हुई छापेमारी में बरामद की गई थीं 60 लड़कियां

मालूम हो कि पुलिस लगातार इस तरह के धंधे में शामिल स्पा सेंटरों पर कार्रवाई कर रही है. इससे पहले भी इंदिरापुरम इलाके में ऐसी ही छापेमारी की जा चुकी है. बीते 24 मई को पैसिफिक मॉल में चलने वाले स्पा सेंटर पर छापेमारी कर पुलिस ने 60 लड़कियों और 39 युवकों को हिरासत में लिया था. इसी के साथ ही पुलिस ने मैनेजर और मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया था और फिर इन सभी लोगों को देह व्यापार अधिनियम के अनुसार जेल भेजा गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

13 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

14 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

18 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

55 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

60 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

1 hour ago