कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया
Raja Pateria Arrested: कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के ‘पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’ वाले बयान के बाद घमासान मचा है. दूसरी तरफ, इस बयान के बाद राजा पटेरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. मध्यप्रदेश के दमोह के हट्टा से सुबह करीब 5.30 बजे राजा पटेरिया को गिरफ्तार किया गया. वायरल वीडियो में पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने कथित तौर पर ‘पीएम मोदी की हत्या’ की बात की थी. हालांकि, बाद में वह अपने बयानों से पलट गए.
वायरल वीडियो में राजा पटेरिया कहते हैं कि मोदी इलेक्शन खत्म कर देंगे. मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देंगे और दलित आदिवासियों का भावी जीवन खतरे में है. कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो. हालांकि, विवाद बढ़ता देख राजा पटेरिया अपने शब्दों को संभालते हुए कहते हैं कि हत्या इंद-सेंस उन्हें हराने का काम करो, क्योंकि जो जीत होती है वह कार्यकर्ता की होती है और जो हार होती है वह सेनापति की होती है.
राजा पटेरिया का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, वहीं मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के बीजेपी नेताओं ने भी कांग्रेस नेता के आपत्तिजनक बयान की कड़ी आलोचना की. कांग्रेस नेता के बयान पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है. वहीं, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘औकात दिखा देंगे’, ‘रावण’ के बाद अब यह राहुल गांधी की प्यार की राजनीति है.
वहीं, बाद में राजा पटेरिया ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका कहने का यह मतलब नहीं था. राजा पटेरिया ने कहा कि वे कहना चाहते थे कि चुनाव में हराओ. पटेरिया ने कहा कि वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड है और उनके कहने का यह मतलब नहीं था. उन्होंने कहा कि उनके बयान से छेड़छाड़ की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
BSNL Insurance Plan: BSNL चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ इंश्योरेंस कवर देने की तैयारी…
Asian Games 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल…
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…
Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…
Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…
दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…