सीएम भजनलाल शर्मा (फाइल फोटो)
Rajasthan CM: राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा ने पद की शपथ लेने के बाद से ही एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पेपर लीक मामले में SIT गठित करने का फैसला लिया है. एसआईटी गठित करने का फैसला लेने के बाद उन्होंने कहा कि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है.
सीएम भजन लाल शर्मा ने पेपर लीक मामले को लेकर कहा कि इस अपराध में शामिल दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी. इसके अलावा संगठित अपराध को खत्म करने के लिए एक एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन भी किया जाएगा. जिससे प्रदेश में बढ़े अपराध पर लगाया जा सके. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी और घोषणापत्र का पूरी तरह से पालन किया जाएगा. इसके तहत उन समस्याओं को खत्म करने पर प्राथमिकता देंगे, जिससे प्रदेश की जनता त्रस्त है. सरकार अंत्योदय योजना के तहत काम करेगी.
बता दें कि राजस्थान में पेपर लीक मामले को लेकर पूर्व की सरकार हमेशा विवादों में रही है. पिछले करीब 5 साल में पेपर लीक के 10 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. पिछले महीने राज्य में लोक सेवा आयोग ने पेपर लील के चलते ग्रुप ए और ग्रुप बी की सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया था. इस परीक्षा का सामान्य ज्ञान का पेपर दिसंबर 2022 में हो चुका था, लेकिन पेपर लीक की वजह से लोक सेवा आयोग ने इसे निरस्त करने का फैसला किया था.
यह भी पढ़ें- क्या सियासत के दो पक्के ‘दुश्मन’, बन गए दोस्त? भजन लाल के शपथ ग्रहण में शेखावत और गहलोत के बीच लंबी बातचीत
पिछली कांग्रेस की सरकार को सबसे ज्यादा चुनौती राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से मिल रही थीं. यही वजह है कि पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे थे. अब बीजेपी सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की तैयारी कर रही है. भजन लाल शर्मा ने 15 दिसंबर को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस दौरान पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे.
-भारत एक्सप्रेस
भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…
महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…
चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…
Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने Q2FY27 के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी…