देश

राजस्थान में गायों को अब नहीं कह सकते आवारा, भजनलाल सरकार ने लिया ये फैसला

राजस्थान सरकार ने गायों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. राजस्थान में अब गौवंश को आवारा कहने पर रोक लगा दी गई है. गायों को अब “आवारा” की जगह “बेसहारा” कहना होगा. विभाग ने इसके लिए सभी जिला कलक्टरों व जिला स्तरीय गोपालन समिति के अध्यक्षों को निर्देश जारी किया है. इसमें गौवंश को सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा माना गया है.

गौवंश सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा

भजनलाल सरकार (CM Bhajanlal Rajasthan) के गोपालन विभाग ने रविवार देर रात एक आदेश जारी किया, जिसमें सभी जिला कलक्टरों व जिला स्तरीय गोपालन समिति के अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है. निर्देश में गौवंशों को सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा माना गया है. विभाग ने गौवंश के लिए “आवारा” शब्द को अपमानजनक और अनुचित माना है, और निर्देश दिया है कि अब से गौवंश के लिए “बेसहारा या असहाय” शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए.


ये भी पढ़ें: अपने पहले राजनीतिक भाषण में अभिनेता से नेता बने विजय ने कहा- भाजपा के साथ वैचारिक प्रतिद्वंद्विता, द्रमुक राजनीतिक विरोधी


आवारा कहना सांस्कृतिक मूल्यों के विरुद्ध

गोपालन विभाग के सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा कि गोवंश हमारी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है, अलग अलग वजहों से वे बेसहारा हो जाती हैं. जिसके चलते वे सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बेसहारा और असहाय रूप से दिखाई देती हैं. इन्हीं सब कारणों से गौवंश को आवारा कहा जाता है. यह पूरी तरह से अनुचित और अपमानजनक है. ऐसा कहना हमारे सांस्कृतिक मूल्यों के विरुद्ध है. इसलिए खुलेआम घूम रही गौवंश को “बेसहारा या असहाय” कहा जाना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

28 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago