देश

Rajasthan शिक्षा मंत्री का अजीबो गरीब बयान, कहा- कुछ शिक्षिकाएं पूरा शरीर दिखा करके स्कूल जाती हैं

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने बयान की वजह से विवादों में फंसते दिखाई दे रहे हैं. मामला बुधवार का है जब शिक्षा मंत्री नीमकाथाना के नृसिंहपुरी गांव के एक स्कूल का लोकार्पण करने पहुंचे थे. उन्होने कहा कि कुछ शिक्षिकाएं ऐसे कपड़े पहनकर स्कूल जातीं हैं जो सही नहीं है. इसका बच्चों पर गलत असर पड़ सकता है.

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कई स्कूलों में शिक्षक और शिक्षिका पूरा शरीर दिखा करके स्कूल में जाते हैं और गलत पहनावा पहनते हैं जिसका बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने कहा, ”स्कूलों में कई शिक्षिकाएं अच्छे कपड़े नहीं पहन कर जाती. वे पूरे शरीर को दिखाकर चलती हैं, जिसका बच्चों पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता. उन शिक्षिकाओं को सोचना चाहिए कि वो लोग कैसे कपड़े पहनें.

शिक्षकों पर भी साधा निशाना

शिक्षकों पर अपनी बातें रखते हुए मंत्री ने कहा कि कई टीचर्स स्कूल में गुटखा खाकर जाते हैं और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है. कई स्कूलों में अध्यापक झूमते हुए जाते हैं. वो शिक्षक नहीं, बच्चों के दुश्मन हैं.

सुबह और शाम को करें पूजा पाठ

स्कूल से गायब रहने वाले टीचरों पर बरसते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीच स्कूल से जाने के लिए टीचर पूजा पाठ के बहाने निकल जाते हैं, कुछ शिक्षक नमाज पढ़ने के नाम से गायब हो जाते हैं. शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों को वेतन पूजा पाठ के लिए नहीं दिया जाता. पूजा पाठ सुबह और शाम को करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैंने आदेश जारी किया है स्कूल समय मे कोई भी बालाजी, भेरुजी की पूजा और नमाज पढ़ने के नाम पर स्कूल नहीं छोड़ेगा, वरना उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसी दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि नए जिलों को लेकर समीक्षा की जा रही है, जल्द ही जिलों पर फैसला आएगा.

कांग्रेस ने साधा शिक्षा मंत्री पर निशाना

उनके इस बयान के बाद प्रदेश की कांग्रेस कमेटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि आए दिन अनर्गल टीका- टिप्पणी करके  शिक्षकों को बदनाम करना और प्रदेश को शर्मसार करना शिक्षा मंत्री की आदत बन गई है. वहीं राजस्थान कांग्रेस ने महिला शिक्षकों पर कही गईं बातों पर नाराजगी जताते हुए X पर लिखा कि आए दिन अनर्गल टीका-टिप्पणी करके शिक्षकों का अपमान करना, उन्हें बदनाम करना और प्रदेश को शर्मसार करना शिक्षा मंत्री की आदत बन गई है। मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके शिक्षा मंत्री माफी मांगे या मुख्यमंत्री जी इन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

45 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

48 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago