Categories: देश

हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह से अनिल विज का बयान, बोले- पार्टी जो दायित्व देगी उसको निष्ठा से निभाएंगे

Haryana CM Oath: भाजपा के नायब सिंह सैनी गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. यह पार्टी का अभूतपूर्व तीसरा कार्यकाल होगा. हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला था. शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज अंबाला से रवाना हो गए हैं.

शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में होगा. समारोह में पीएम मोदी और विभिन्न एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना होने से पहले अनिल विज ने मीडिया से बात की और माना की उन्हें फोन आया है और वह शपथ लेने जा रहे हैं.

पार्टी जो दायित्व देगी उसको निष्ठा के साथ निभाएंगे: अनिल विज

उन्होंने कहा कि पार्टी जो दायित्व देगी उसको निष्ठा के साथ निभाएंगे. परिवार के लोग भी साथ जा रहे हैं. पार्टी ने आज तक जहां भी, जो भी मुझे दायित्व सौंपा है मैंने उसे सच्ची निष्ठा के साथ निभाया है.

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे. इसके अलावा, भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी 20 मुख्यमंत्री और उनके उप-मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय नायब सैनी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. राज्यपाल उनके मंत्रिपरिषद के संभावित 10 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे, जिनमें से तीन पद भाजपा द्वारा रिक्त रखे जाने की संभावना है.

पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

आईएएनएस

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

55 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago