हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी.
Haryana News: हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने आज दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. अनिल विज उनके बाद भाजपा के दूसरे बड़े नेता थे, जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली. विज समेत 13 विधायक मंत्री बनाए गए हैं.
नायब सिंह सैनी विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले ही हरियाणा के सीएम बनाए गए थे. इस प्रकार आज उन्होंने दूसरी बार CM पद की शपथ ली है. उनका शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुआ.
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के CM व डिप्टी CM पहुंचे.
हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल की शपथ लेने वाले विधायकों में अनिल विज, कृष्ण पंवार, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी, महिपाल ढांडा, राजेश नागर, विपुल गोयल और राव नरबीर समेत 13 चेहरे शामिल हैं.
– श्याम सिंह राणा (राजपूत समुदाय) ने आठवें नंबर पर शपथ ली.
– रणबीर गंगवा (OBC समुदाय) ने नौवें नंबर पर शपथ ली.
– कृष्ण कुमार बेदी (SC समुदाय) ने दसवें नंबर पर शपथ ली.
– श्रुति चौधरी ने 11वें नंबर पर शपथ ली. ये पूर्व CM बंसीलाल की पोती हैं.
– 12वें नंबर पर आरती राव ने शपथ ली, ये केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी हैं.
– 13वें नंबर पर राजेश नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली. ये ओबीसी कैटेगरी से हैं.
भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल पर देखिए शपथ ग्रहण समारोह-
यह शपथ ग्रहण समारोह हरियाणावासियों के लिए एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है, क्योंकि हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है. इस राज्य में 5 अक्टूबर को चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीतीं थी. वहीं, कांग्रेस को 37 सीटें मिलीं.
हरियाणा सरकार की कैबिनेट को जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर संतुलित किया गया है. इसमें 2 दलित, 2 ब्राह्मण 2 जाट, 4 ओबीसी, 1 राजपूत, 1 पंजाबी और 1 बनिया पंजाबी नजर आएंगे.
इनके अलावा सीएम के रूप में नायब सिंह सैनी भी दलित कैटेगरी से हैं.
शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू
— भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…