देश

Rajasthan Election 2023: ‘400 रुपये में LPG, 10 लाख युवाओं को रोजगार’, कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, वादों की लगाई झड़ी

Congress Menifesto For Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा. जिसके लिए बीजेपी-कांग्रेस जनता को लुभाने के लिए तमाम वादे और दावे कर रही हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस ने आज (21 नवंबर) अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. घोषणा पत्र में कांग्रेस ने तमाम वादे किए हैं. कांग्रेस की सरकार बनने पर 500 रुपये में मिलने वाला गैस सिलेंडर 400 रुपये में, 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी. 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा.किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक MSP कानून लाया जाएगा. इसके अलावा कांग्रेस ने वादा किया है कि चिरंजीवी बीमा की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रु किया जाएगा.

कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या है?

गैस सिलेंडर अभी 500 रुपये का मिल रहा है, उसे 400 रुपये किया जाएगा.
राज्य में RTE कानून लाकर इसके तहत निजी शिक्षण संस्थाओं में भी 12वीं तक की शिक्षा फ्री की जाएगी.
मनरेगा और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार में 125 से बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा.
छोटे व्यापारियों, दुकानदारों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाने के लिए व्यापारी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू होगी.
सरकारी कर्मचारियों को 9,18,27 के साथ चौथी वेतनमान श्रंखला व अधिकारियों को एपेक्स स्केल दिया जाएगा.
100 तक जनसंख्या वाले गांवों और ढाणियों को सड़क से जोड़ा जाएगा.
हर गांव एवं शहरी वार्ड में सिक्योरिटी गार्ड लगाए जाएंगे.
आवास का अधिकार कानून लाकर सभी को आवास दिए जाएंगे.
पहले से चल रही योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा.
किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक MSP कानून लाया जाएगा.
चिरंजीवी बीमा की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया जाएगा.
4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी. 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा.
पंचायत स्तर पर सरकारी नौकरी का नया काडर बनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: “अब RSS खुद बोल रही कि मोदी के नाम पर चुनाव नहीं लड़ा जा सकता”, कांग्रेस ने किया तीखा प्रहार

25 नवंबर को होगा मतदान

बता दें कि राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं. जिनपर 25 नवंबर को मतदान होगा. 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे. राज्य में बीजेपी सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. वहीं कांग्रेस सत्ता में बने रहने के लिए दांव भिड़ा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

39 seconds ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

39 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

59 minutes ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago