देश

PM मोदी और CM योगी को दाऊद के गुर्गे ने दी बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कामरान खान नाम के आरोपी को किया गिरफ्तार

PM Mod & CM Yogi: हाल ही में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के हवाले से एक शख्स द्वारा मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम के पास धमकी भरा फोन आया था. इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इतना ही नहीं, इस धमकी में मुंबई के जेजे अस्पताल को भी उड़ाने की बात कही गई थी. इसके बाद से ही मुंबई पुलिस समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं. इस मामले में अब मुंबई पुलिस ने ही कामरान खान नाम के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों का कहना है कि कामरान दाऊद इब्राहिम का गुर्गा है.

जानकारी के मुताबिक उसने कहा था कि अगर उसका मेडिकल नहीं कराया गया तो वो जेजे अस्पताल को भी उड़ा देगा. पुलिस ने इस कॉलर को ट्रैक करके मुंबई के ही चुनभट्टी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस न उस पर आईपीसी के सेक्शन 505(2) के अंतर्गत केस दर्ज किया है. इससे पहले मुंबई पुलिस ने छोटा शकील के करीबी रियाज भाटी के खिलाफ एक्शन लिया था और केस दर्ज किया था.

यह भी पढ़ें-Uttarkashi: 9 दिनों बाद मजदूरों के लिए राहत की खबर! 6 इंच चौड़े पाइप के जरिए पहुंचाया गया खाना, ऐसे हुआ इंतजाम

लगातार जेल से धमकी दे रहा है रियाज भाटी

मामले में शिकायत करने वाले नो बताया कि वो रियाज भाटी के एक मामले का गवाह है, जिसके चलते जून 2022 से लेकर अब नवंबर 2023 तक लगातार उसे गवाही न देने की धमकी दे रहा था. जिससे उसे कानूनी तौर पर राहत मिल जाए. पुलिस ने बताया है कि मामला अंडरवर्ल्ड से जुड़ा होने के चलते इसकी जांच मुंबई के क्राइम ब्रांच डिपार्टमेंट को दे दी गई है.

यह भी पढ़ें-राम रहीम फिर आएगा जेल से बाहर, इस बार 21 दिन की पैरोल, जनवरी में भी आया था 40 दिन की पैरोल पर

दाऊद से भी है रियाज भाटी का लिंक

हैरानी वाली बात यह भी है कि रियाज भाटी फिलहाल जेल में है और उसने जेल से बैठे-बैठे ही जान से मारने की धमकी दी थी. ऐसे में पुलिस ने शिकायत करने वाले की भी सुरक्षा में इजाफा किया है. रियाज का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से लिंक में भी आ चुका है, हालांकि वो इस बात से इनकार करता रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

50 minutes ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

1 hour ago

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

4 hours ago