देश

“नवजात बच्चियों को 2 लाख का सेविंग बांड, LPG पर 450 रुपये की सब्सिडी” बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, वादों की लगाई झड़ी

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज (16 नवंबर) को जयपुर में अपना संकल्प पत्र जारी किया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कई वादे किए. जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी करने से पहले पत्रकारों को नेशनल प्रेस डे की शुभकामनाएं दी और कहा कि आप चौथे स्तंभ के रूप में लोकतंत्र की सेवा कर रहे हैं.

बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र

जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी करते हुए आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान को पिछले 9 वर्षों में 23 मेडिकल कॉलेज दिए हैं, जिसमें से 11 ऑपरेशनल हो गए हैं. हर क्षेत्र में भारत सरकार ने राज्स्थान के लिए विकास कार्य किया है, लेकिन हम डबल इंजन की सरकार चाहते हैं. यहां पर जो तुष्टिकरण वाली सरकार है, पेपरलीक वाली सरकार है, घोटाले और भ्रष्टाचार वाली सरकार है, उसे हटाना आवश्यक है.

बीजेपी ने किए ये वादे

उन्होंने कहा कि गेंहू की उपज को प्रति क्विंटल 2,700 रुपये में खरीदा जाएगा और ये एमएसपी के ऊपर बोनस दिया जाएगा. उसी तरीके से एक compensation policy बनेगी, जिसमें जिन किसानों की भूमि कुर्क की गई है, उनको हम कैसे कंपनसेट कर सकते हैं और मुख्यधारा में ला सकते हैं, इस पर काम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- MP Election: “अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले खुद आईना देखें”, प्रियंका गांधी के बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया पलटवार

हर जिले में बनेगा महिला थाना

हर ​एक जिले में महिला थाना खोला जाएगा और हर थाने में महिला डेस्क होगी। हर सिटी में Anti Romeo Squad बनाया जाएगा. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ शुरू की जाएगी. जिसमें भाजपा सरकार नवजात बच्चियों को 2 लाख का सेविंग बांड देगी. उज्ज्वला धारक को हम 450 प्रति सिलेंडर सब्सिडी देंगे. मातृत्व वंदना योजना के तहत महिलाओं को दिए जा रहे 5,000 रुपये को बढ़ाकर 8,000 किया जाएगा. पर्यटन की दृष्टि से हम कॉर्पस फंड 2 हजार करोड़ का बनाएंगे. पर्यटन को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है, पर्यटन से 5 लाख युवाओं को रोजगार मिल सके, इस पर काम किया जाएगा.

25 नवंबर को होगा मतदान

बता दें कि राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं. इन सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे. चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस जोर-शोर से चुनावी प्रचार में जुटी हुई है. बीजेपी प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीबी के मुद्दे को उठाकर घेरने में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

8 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

14 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

29 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

34 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

41 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

1 hour ago