देश

MP Election: “अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले खुद आईना देखें”, प्रियंका गांधी के बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया पलटवार

MP Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीते दिन दतिया में चुनावी रैली को संबोधित किया था. जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला था. प्रियंका गांधी ने कहा था कि बीजेपी के सभी नेता थोड़े अजीब हैं. जिसमें ज्योतिरादित्य को लेकर कहा था कि उनकी हाइट थोड़ी कम है, लेकिन अहंकार तो वाह भाई वाह है. प्रियंका गांधी के इस बयान पर सिंधिया ने पलटवार किया है.

सिंधिया ने किया पलटवार

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि “अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले प्रियंका गांधी को आईना देखने की जरूरत है. इस दौरान सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि प्रियंका गांधी जी पार्ट-टाइम नेत्री हैं तो इन दो परंपराओं के फ़र्क़ को समझने की उनमें क्षमता हो, इसकी आशा मैं नहीं करता. किस परिवार के सपूतों ने अफ़ग़ानों से लेकर मुग़लों और अंग्रेजों तक से भारत माता की रक्षा हेतु अपनी जान की क़ुर्बानी दी थी, और किसने चीन से भारत की रक्षा करना तो दूर, उन्हें भारतीय ज़मीन ही भेंट के रूप में दे दी थी ? किस परिवार की दूसरी पीढ़ी ने सत्ता के लोभ में इमरजेंसी लगायी थी? और आज भी किस परिवार की वर्तमान पीढ़ी स्वयं विदेशी मंचों पर जाकर देश को बदनाम कर रही है?”

“खुद के अंदर झांककर देखें प्रियंका गांधी”

सिंधिया ने आगे लिखा है कि “क़ाबिलियत को क़द से तोलने वाले अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले, कृपया स्वयं आईने में झांक लें. भ्रष्टाचारियों और वादाख़िलाफ़ियों के शासन को बार बार सिंधिया परिवार ने बदला है, और पुनः आपका सूपड़ा साफ़ मध्यप्रदेश से जनता करने जा रही है.अपने भाषण के दौरान ग्वालियर चंबल को “ग्वालियर चंबा” कहने वालीं प्रियंका गांधी जी को मेरे परिवार पर आक्रमण करने के लिए भी एक पर्चे पर लिखी लाइनों की आवश्यकता पड़ी. उनकी सोच और ग्वालियर चंबल को लेकर समझ कितनी है, इसका अंदाज़ा भी लग गया.”

यह भी पढ़ें- आज ED के सामने होगी वैभव गहलोत की पेशी, पिछले महीने हो चुकी है 7 घंटे की मैराथन पूछताछ

प्रियंका गांधी ने बोला था हमला

दतिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था कि ” बीजेपी के सभी नेता थोड़े अजीब हैं, जिसमें सबसे पहले नंबर पर हमारे सिंधिया हैं. उनके साथ उत्तर प्रदेश में मैंने काम किया था. असल में उनकी हाइट थोड़ी छोटी है, लेकिन अहंकार वाह भाई वाह! उनके पास जाने वाले हर कार्यकर्ता का यही कहना रहा है कि हमें उनको महाराज कहना पड़ता है, लेकिन अगर उन्हें महाराज नहीं कहा जाता है तो उनके मामलों का समाधान नहीं किया जाता है.”

बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं. इन सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा. जिसमें कमलनाथ और सीएम शिवराज सिंह चौहान की साख भी दांव पर होगी. शिवराज सिंह चौहान बुधनी और कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

10 minutes ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

38 minutes ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

56 minutes ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

1 hour ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

1 hour ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

2 hours ago