खेल

Mohammed Shami: पत्नी से धोखा मिलने पर सुसाइड की सोचने लगे थे मोहम्मद शमी, आज टीम इंडिया के लिए साबित हुए तुरुप का इक्का

Mohammed Shami World Cup 2023: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह हरा दिया है. बॉलिंग से लेकर बल्लेबाजी और फील्डिंग, सभी मोर्चों पर टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. नतीजा ये कि भारत ने न्यूजीलैंड से 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार का बदला 70 रनों से ले लिया है. इस जीत में जितना योगदान विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतक का रहा, उससे मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) कुछ ज्यादा ही आगे निकल गए है. मोहम्मद शमी ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ही न्यूजीलैंड टीम को घुटनों पर ला दिया है. याद दिला दें कि ये वहीं शमी हैं, जिन पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मैच फिक्सिंग और देश को धोखा देने तक के आरोप लगाए थे.

मुश्किल वक्त में Mohammed Shami ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर उनके परिवार ने उनका साथ न दिया होता तो, वो क्रिकेट ही छोड़ देते. उन्होंने बताया कि उन्होंने तीन बार आत्महत्या तक करने की कोशिश की. उन्होंने बताया था कि उनका घर 24मंजिल के एक अपार्टमेंट में था जिसके चलते उनके परिजनों को डर रहता था कि कहीं वे बिल्डिंग से ही न कूद जाएं. पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों के चलते शमी कानूनी तौर पर मुश्किलों में घिरे, दूसरी ओर उन पर देश द्रोही होने के आरोप भी लगे. इसके चलते वो पूरी तरह से टूट गए थे लेकिन आज क्रिकेट जगत के सबसे अनमोल सितारे की तरह चमक रहे हैं.

यह भी पढ़ें-World Cup खिताब से एक कदम दूर टीम इंडिया, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लिया 2019 का बदला

5 मैचों में 23 विकेट का शानदार कारनामा

मोहम्मद शमी ने इस पूरे वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्हें शुरुआती मैचों में खेलने का मौका तक नहीं मिला, लेकिन जब हार्दिक पांड्या चोटिल हुए तो वो प्लेइंग इलेवन में लौटे, तो धमाका कर दिया. Mohammed Shami ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 7 विकेट लिए. उनके इस शानदार प्रदर्शन के दम पर ही टीम इंडिया ने कीवी टीम के खिलाफ आसान जीत दर्ज कर ली. शमी एक वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने अब तक कुल 23 विकेट लिए हैं. खास बात यह है कि वो केवल 5 ही मैच खेले हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर मिचेल स्टॉर्क हैं, जिन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में 27 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें-विराट के ODI में 50वें शतक पर सचिन तेंदुलकर को याद आई पहली मुलाकात, बोले- जब आपने ड्रेसिंग रूम में मेरा पैर छुआ था…

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 5 विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामलें में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टॉर्क को भी पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, वो वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में Mohammed Shami ने इस मैच में 7 विकेट लिए और 57 रन दिए. यह भारत के लिए किसी गेंदबाज का सरश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

12 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

45 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

50 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago