देश

राजस्थान में विधायकों के टिकट कटने पर बढ़ा बवाल, पायलट समर्थक MLA ने दिया इस्तीफा

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है लेकिन कांग्रेस के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है. प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी होने के बाद जिन विधायकों के टिकट कटे हैं, उनका गुस्सा भड़क उठा है. इस मामले में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और सचिन पायलट ग्रुप के समर्थक विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने इस्तीफा तक दे दिया है. नाराज विधायकों द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ विरोध भी दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के संगोद से कांग्रेस के विधायक भरतसिंह कुंदनपुर ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है और अपना टिकट कटने के साथ ही घोषित किए गए प्रत्याशी का विरोध किया है, जिसके चलते पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है.

यह भी पढ़ें-भारत में बनने जा रही है ये घातक मिसाइल, अभिनंदन ने इसी से किया था पाकिस्तानी फाइटर जेट F-16 का काम तमाम

पार्टी के फैसले पर खड़े किए सवाल

इस मामले में विधायक भरत सिंह ने प्रदेश के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को पत्र लिखा है और संगोद विधानसभा से भानुप्रताप को प्रत्याशी बनाया गया है. उनका कहना है कि घोषित प्रत्याशी तो विधानसभा के निवासी भी नहीं हैं. उन्होंने पार्टी के इस फैसले को संगोद विधानसभा का अपमान बता दिया है. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि भानुप्रताप को प्रत्याशी बनाने में काजी निजामुद्दीन की भूमिका भी संदिग्ध है. विधायक ने अपने पत्र के नजरंदाज किए जाने पर भी खेद जताया है.

यह भी पढ़ें-Rajasthan Election 2023: 5 साल में दोगुनी रफ्तार से बढ़ी सचिन पायलट की प्रॉपर्टी, बताया- कहां से होती है इनकम?

विधायक ने कांग्रेस अध्यक्ष 

दूसरी ओर खिलाड़ी लाल बैरवा ने कांग्रेस अध्यक्ष को ही पत्र भेज दिया है. इसमें बैरवा नेआरोप लगाए कि प्रदेश के कांग्रेस नेता एससी वर्ग के लोगों की आवाज दबाने का काम कर रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि मैंने सरकार से बार-बार आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने की मांग की, ताकि पीड़ितों को पारदर्शी तरीके से न्याय दिलवाया जा सके, लेकिन आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया गया,

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘रामायण’ के आगे पस्त हुए बड़े-बड़े धुरंधर! 6 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें ‘जेलर 2’ का हाल

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 दिनों…

20 minutes ago

योगी आदित्यनाथ के कायल हुए दिग्गी राजा, दे दिया ऐसा बयान कि चढ़ गया सियासी पारा, खतरे में अखिलेश?

Digvijaya Singh: दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में 2028 का विधानसभा चुनाव उमंग…

21 minutes ago

अगले कुछ घंटे…इन राज्यों में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! भारी बारिश और आंधी-तूफान का खौफनाक अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट…

41 minutes ago

अमेरिका में फिर कार से कुचले गए राहगीर, लॉस एंजिल्स में 3 की मौत, पहले भी हो चुके हैं ऐसे बड़े हमले

Los Angeles Accident: लॉस एंजिल्स के नॉर्थ हॉलीवुड इलाके में एक कार ने पैदल चल…

44 minutes ago

गुवाहाटी के पास बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

Assam Train Accident: असम के गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के…

1 hour ago

15 नवंबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने इन इलाकों के लिए जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: IMD ने 11 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी…

2 hours ago