विश्लेषण

Iron dome India: Israel की तरह भारत भी बना रहा अपना ‘सुरक्षा कवच’, 350 ​KM दूर तक हवा में ही तबाह किए जा सकेंगे दुश्मन के हथियार

Air defence system of India : विश्वभर में बढ़ती युद्ध की संभावनाओं के बीच, भारत अपना देशी एयर डिफेंस सिस्टम विकसित कर रहा है. यह इजरायल के आयरन डोम (Iron Dome) जैसा होगा, जिसमें 150, 250 और 350 किलोमीटर दूर तक हमलावर मिसाइलों को मार गिराने की क्षमता होगी. इस तरह के प्रोजेक्‍ट पर कई सालों से काम चल रहा था, हालांकि इसकी चर्चाओं ने अब इजरायल-हमास की जंग के समय पर जोर पकड़ा है.

5-6 सालों में तैयार हो जाएगा देशी डिफेंस सिस्‍टम

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास 2028-29 तक अपना देशी एयर डिफेंस सिस्टम हो सकता है. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ (Defense Research and Development Organization) प्रोजेक्‍ट ‘कुशा’ (Project Kusha) के अंतर्गत लंबी दूरी का एयर डिफेंस‍ सिस्‍टम तैयार करने में जुटा है. रिपोर्ट के अनुसार, इस लॉन्‍ग रेंज के इस देशी मिसाइल (LR-SAm) सिस्‍टम में रूस के S-400 एयर डिफेंस सिस्‍टम जैसी क्षमताएं होंगी. बताया जा रहा है कि यह लड़ाकू विमानों, हेलिकॉप्‍टर, ड्रोन व मिसाइलों का सटीक पता लगाकर उन्‍हें बर्बाद कर देगा.

इसमें होगी एस-400 जैसी “इंटरसेप्शन कैपिबिल्टी”

देशी आयरन डोम के बारे में अभी सरकार या सेना की ओर से कुछ नहीं बताया गया है, हालांकि टाइम्‍स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, LR-SAM सिस्‍टम को “मिशन-मोड” प्रोजेक्‍ट के रूप में डेवलप करने के लिए मई 2022 में कैबिनेट की मंजूरी दी जा चुकी है. इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने इस सिस्‍टम के लिए 5 स्क्वाड्रन की खरीद के लिए आवश्यकता की स्वीकृति (AON) को मंजूरी दे दी है. बताया जा रहा है कि इसमें 21,700 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

यह भी पढ़िए: भारत में बनने जा रही है ये घातक मिसाइल, अभिनंदन ने इसी से किया था पाकिस्तानी फाइटर जेट F-16 का काम तमाम

सबकुछ ठीक रहा तो 90% रहेगा सक्‍सेस रेट

देशी आयरन डोम की मिसाइलें तीन चरणों में दुश्मनों के मिसाइल, ड्रोन व विमान को ढूंढकर नष्ट कर सकती हैं. यानी इसमें अलग-अलग इंटरसेप्‍टर मिसाइलें होंगी. वो मिसाइलें 150, 250 और 350 किलोमीटर की दूरी पर दुश्‍मन लड़ाकू विमानों, ड्रोन तथा मिसाइलों को इंटरसेप्‍ट कर उन्‍हें नष्‍ट करेंगी. दावा किया जा रहा है कि इस सिस्‍टम की मदद से दुश्‍मन की मिसाइल या अन्‍य बड़े हथियारों को 80% तक खत्‍म किया जा सकेगा. वहीं, लगातार फायर करने पर इसका सक्‍सेस रेट 90% रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago