रोहित शर्मा (सोर्स- ICC, X)
World Cup 2023 Final Rohit Sharma Speech: भारतीय क्रिकेट टीम का विश्व कप जीतने का सपना टूट गया. हार के बाद भारतीय टीम के कई खिलाड़ी दुखी नजर आए, कप्तान रोहित शर्मा मैदान से जाते समय दुखी नजर आए. विराट कोहली भी हार का गम नहीं छुपा सके. वहीं मोहम्मद सिराज को जसप्रीत बुमराह ने संभाला. ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि फाइनल मुकाबले में हमारी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही, जिसके चलते रिजल्ट हमारे पक्ष में नहीं आया लेकिन हमें अपनी पूरी टीम पर गर्व है.
रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा लेकिन मुझे अपनी पूरी टीम पर गर्व है. जिस तरह से हमने पूरे टूर्नामेंट में खेला है. हम 20-30 रन पीछे रह गए. जिस समय केएल राहुल और विराट कोहली 25 ओवर के आसपास बल्लेबाजी कर रहे थे, उस समय हमने सोचा था कि 270-80 रन पार स्कोर होता. शुरुआत में 3 विकेट लेने के बाद जो भी संभव हो सका, वो हमने किया लेकिन ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन मैच को हमारे हमसे दूर ले गए. हम पिच का बहाना कर सकते हैं, लेकिन हमें यह मानना होगा कि हमने स्कोर बोर्ड पर पर्याप्त रन स्कोर करने लायक बल्लेबाजी नहीं की. जिसके चलते ये मैच हमारे हाथ से निकल गया. हमें अपनी पूरी टीम पर गर्व है.’
ये भी पढ़ें- Rahul Dravid: ‘क्या टीम इंडिया से होगी विदाई?’ कार्यकाल को लेकर राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान
मैच जितने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि, हमने अंतिम मुकाबले के लिए बेस्ट परफॉरमेंस बचाकर रखा था. कुछ प्लेयर्स ने बड़े मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. मैच से पहले हमने सोचा था कि यहां लक्ष्य का पीछा करना बेहतर होगा और पिच बेहद आसान होगा. पिच काफी धीमी थी, स्पिन नहीं हो रही थी, हमाने बस सही लेंथ पर गेंदबाजी की. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया. दोनों टीमें विश्व कप के फाइनल मैच में दूसरी बार आमने-सामने हुए थे. लेकिन दूसरी बार भी कंगारू टीम ने मैच को अपने नाम किया. इससे पहले 2003 के वर्ल्ड कप के फाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी, उस मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी.
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…
Solar System End: मृत तारे के पास मिली इस दुर्लभ संरचना ने वैज्ञानिकों को हैरान…
Illegal Ethanol Seizure: अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ब्यास नाके से भारी मात्रा में…
UP PET 2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज समेत 60 जिलों में…
DA Hike Update: एमपी के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली का…
Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…